जिला न्यायालय एवं तहसील न्यायालय प्रांगण में योग शिविर आयोजित…

जिला न्यायालय एवं तहसील न्यायालय प्रांगण में योग शिविर आयोजित

रायगढ़, 21 जून 2024/ छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशन एवं श्री अरविन्द कुमार सिन्हा जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़, के मार्गदर्शन में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में प्रशिक्षित योग शिक्षक की उपस्थिति में योग शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में जिला न्यायालय एवं परिवार न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण एवं कर्मचारीगण सहित जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, अधिवक्तागण एवं पैरालीगल वालिंटियर्स सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उपस्थित योग शिक्षकों द्वारा योग से होने वाले लाभ एवं उसके महत्व के बारे में समझाते हुये अपने जीवन में योग को अपनाने की अपील की गई। इसी प्रकार तहसील न्यायालयों में भी योग दिवस के अवसर पर योग शिविरों का आयोजन किया गया।
योग शिविर आयोजन में समाज कल्याण विभाग रायगढ़ से श्री सिद्धान्त शंकर मोहन्ती के द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय एवं तहसीलों को मिलाकर 355 अधिकारियों/कर्मचारियों/अधिवक्तागण सहित उपस्थित अन्य लोगों ने योग शिविर का लाभ उठाया। कार्यक्रम के अंत में श्री अरविन्द कुमार सिन्हा जिला न्यायाधीश द्वारा उपस्थित योग शिक्षक श्री भवन अग्रवाल एवं श्री ब्रज किशोर सामल को योग शिविर के उपलक्ष्य में प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नगर पंचायत पलारी में 19 जून को होगा भाजपा नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह

गुरुर । भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कल 19 जून 2026 को नगर पंचायत पलारी में आयोजित किया जाएगा।...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूरमहिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचतस्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 18 जून 2026/ विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के...