WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

*प्री बीएड एवं प्री डीएलएड की परीक्षा संपन्न*

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

*प्री बीएड एवं प्री डीएलएड की परीक्षा संपन्न*

रायगढ़, 30 जून 2024/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आज दो पाली में प्रात: 10 से दोपहर 12.15 बजे तक प्री बीएड एवं दोपहर 2 से शाम 4.15 तक प्री डीएलएड के लिये भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें रायगढ़ जिले में सुबह की पाली में 52 परीक्षा केंद्र बीएड परीक्षा के लिये एवं शाम की पाली में 74 परीक्षा केंद्र प्री डीएलएड परीक्षा के लिये बनाये गये थे। उपरोक्त परीक्षाओ में जिले में सुबह की पाली के प्री बीएड हेतु निर्धारित 52 परीक्षा केंद्रों में कुल 15953 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 9515 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 6438 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह शाम की पाली में प्री डीएलएड हेतु निर्धारित 74 परीक्षा केंद्रों में कुल 21308 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 14037 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 7271 प्रशिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर श्री गोयल द्वारा डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ श्री महेश शर्मा को नोडल अधिकारी एवं एपीसी समग्र शिक्षा श्री भुवनेश्वर पटेल को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया था। साथ ही दोनों पालियों में सभी केंद्रों में सतत निगरानी के लिये सभी परीक्षा केंद्रों में जिला प्रशासन की ओर से एवं समन्वयक संस्था की ओर से ऑब्जर्वर नियुक्ति की गई थी। साथ ही श्री समीर बड़ा डिप्टी कलेक्टर रायगढ़, श्रीमती रेखा चंद्रा डिप्टी कलेक्टर रायगढ़, श्री धनराज मरकाम डिप्टी कलेक्टर रायगढ़, श्री लोमस मिरी तहसीलदार रायगढ़, श्रीमती नेहा उपाध्याय, तहसीलदार पुसौर, श्री नरेंद्र कुमार चौधरी जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा एवं श्री शैलेन्द्र कुमार कर्ण प्राचार्य शा उ मा वि रायकेरा के नेतृत्व में गठित 03 सदस्यीय उडऩदस्ता दल द्वारा परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज (छ.ग.)🔹आईजी राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक :साइबर पोर्टलों पर दर्ज...

फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर तत्काल FIR के आदेशबैंकों में होल्ड राशि को पीड़ितों के खाते में जल्द वापस कराने  के दिये...

CHHATTISGARH NEWS

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज (छ.ग.)🔹आईजी राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक :साइबर पोर्टलों पर दर्ज...

फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर तत्काल FIR के आदेशबैंकों में होल्ड राशि को पीड़ितों के खाते में जल्द वापस कराने  के दिये...

RAIGARH NEWS

बसंतपुर में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, बरसात में बढ़ा हादसे का खतराजर्जर सड़क की तस्वीरें बयां कर रही गांव की बदहाली, ग्रामीणों ने...

लैलूंगा/रायगढ़।रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बसंतपुर में सड़क की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। बरसात के मौसम...