WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

*चक्रधर समारोह के गरिमामय आयोजन हेतु प्राप्त सुझावों के अनुसार होगा कार्यक्रम-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल*

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

*चक्रधर समारोह के गरिमामय आयोजन हेतु प्राप्त सुझावों के अनुसार होगा कार्यक्रम-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल*

*39 वें चक्रधर समारोह के आयोजन की तैयारियां शुरू, कलेक्ट्रेट में हुयी बैठक, आयोजन को लेकर लिए गए सुझाव*

रायगढ़, 1 जुलाई 2024/ 39 वें चक्रधर समारोह के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 07 सितंबर गणेश चतुर्थी के दिन से समारोह की शुरुआत होगी। समारोह की रूपरेखा तैयार करने आज कलेक्ट्रेट में कलेक्टर एवं चक्रधर समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें रायगढ़ राजपरिवार के सदस्य, जनप्रतिनिधि, कला और खेल प्रेमी, मीडिया प्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे। बैठक में समारोह स्थल के चयन व अवधि और कार्यक्रम की रूपरेखा और कलाकारों के चयन के संबंधी बिंदुओं पर सुझाव लिए गए।
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि रायगढ़ कलाधानी है, चक्रधर समारोह पूरे देश के कलाप्रेमियों के बीच एक विशेष स्थान रखता है। जिला प्रशासन चक्रधर समारोह के गरिमामयी आयोजन को लेकर प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सभी से सुझाव लिए जा रहे हैं। जिसके आधार पर समारोह के आयोजन को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा चक्रधर समारोह की अब तक की यादों को सहेजने के लिए एक पुस्तिका तैयार की जा रही है इसमें पिछली फोटोज और लेखों को संग्रहित किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने आयोजन में प्रशासन के साथ शहर के समाजसेवी संस्थाओं से भी सहयोग की बात कही। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने समारोह के आयोजन में प्रतिदिन के कार्यक्रम के आयोजन और स्थानीय कलाकारों के साथ स्कूली बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किए जाने की बात रखी।
बैठक में चक्रधर समारोह के आयोजन पर उपस्थित जनों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व की भांति रामलीला मैदान में किए जाने की बात रखी गई। जिस पर वहां खिलाडिय़ों को आयोजन के पश्चात मैदान को लेकर होने वाली असुविधा का पक्ष भी खेल प्रेमियों के द्वारा दिया गया, साथ ही आयोजन के पश्चात मैदान को खिलाडिय़ों को पुन: व्यवस्थित करने का सुझाव दिया गया। चक्रधर समारोह के आयोजन के समयावधि के संबंध में पूर्व की भांति 10 दिनों तक समारोह आयोजित किए जाने का मत रखा गया। इसी के साथ स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान करने का सुझाव दिया गया। खेल प्रतियोगिताएं भी चक्रधर समारोह के आयोजन का हिस्सा रही हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित करने का सुझाव दिया गया। बैठक में शामिल कुछ सदस्यों के द्वारा आयोजन शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, नटवर स्कूल मैदान व नगर निगम ऑडिटोरियम में किए जाने की भी बात रखी गयी।
बैठक में सुश्री उर्वशी देवी, प्रिंसेस विजयश्री देवी सिंह, श्री जगदीश मेहर, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्री पूनम सोलंकी, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री नटवर सिंघानिया, श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री दिनेश जायसवाल, श्री संतोष अग्रवाल, प्रो.अम्बिका वर्मा, श्री दीपक पाण्डेय, श्री देवेश शर्मा, श्री तन्मय दास गुप्ता, श्री हुतेन्द्र शर्मा, श्री युवराज सिंह आजाद, श्री नरेश शर्मा, श्री एच.आर.तिवारी, श्री सनत, श्री अविनाश पाठक, श्री राजेश जैन, श्री अमित गुप्ता, श्री शेख ताजीम, श्री रोहिताश्व बेहरा, श्री श्याम देवकर, श्री शैलेष राज सिंह, सुश्री बासंती वैष्णव, श्रीमती चंद्रा देवांगन, श्री राकेश शर्मा, श्री दीपक चंद्र दास, श्री राजेश पटनायक, श्री महावीर अग्रवाल, श्री अनुपम पाल, श्री बलवीर शर्मा, श्री सुरेन्द्र पांडेय, श्री दक्ष कुमार यादव, श्री प्रदीप कुमार श्रृंगी, श्री सुरेन्द्र कुमार, श्री अनिल गोड़, श्री हेमचन्द गुप्ता, श्री खिरेन्द्र कुमार पटेल, श्री शिबि पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी श्री महेश शर्मा, सहायक संचालक खनिज श्री राजेश माल्वे, खेल अधिकारी श्री अमित सिंह मरकाम, प्राचार्य श्री राजेश डेनियल, एएफओ श्रीमती रसिया खान, सहायक संचालक मत्स्य श्री एम.के.पाटले, श्री मनीष पवार, श्री डी.आर.खर्रा, श्री महेश पटेल, एसपीओ पीडब्लूडी श्री एम.एस.नायक उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज (छ.ग.)🔹आईजी राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक :साइबर पोर्टलों पर दर्ज...

फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर तत्काल FIR के आदेशबैंकों में होल्ड राशि को पीड़ितों के खाते में जल्द वापस कराने  के दिये...

CHHATTISGARH NEWS

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज (छ.ग.)🔹आईजी राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक :साइबर पोर्टलों पर दर्ज...

फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर तत्काल FIR के आदेशबैंकों में होल्ड राशि को पीड़ितों के खाते में जल्द वापस कराने  के दिये...

RAIGARH NEWS

बसंतपुर में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, बरसात में बढ़ा हादसे का खतराजर्जर सड़क की तस्वीरें बयां कर रही गांव की बदहाली, ग्रामीणों ने...

लैलूंगा/रायगढ़।रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बसंतपुर में सड़क की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। बरसात के मौसम...