spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

फेडरेशन के आंदोलन में रोज बढ़ोतरी हो रही है…..

फेडरेशन के आंदोलन में रोज बढ़ोतरी हो रही है

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

समस्त कार्यालयों में कामकाज बंद

लैलूंगा/ छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर आंदोलन के चौथे चरण में 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर प्रदेश के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने 90 से अधिक संगठनों के माध्यम से महंगाई भत्ता केंद्र के समान केंद्र के द्वारा देय तिथि से एवं सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर प्रदेश के लगभग 400000 अधिकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं हर रोज जो साथी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नहीं जा पाए थे वह भी अब फार्म भर कर हड़ताल की सूचना अपने अधिकारी को दे रहे हैं राजपत्रित न्यायालयीन कर्मचारी डिप्लोमा अभियंता पंचायत कर्मी सभी शिक्षक लिपिक वर्गीय चतुर्थ श्रेणी महिला बाल विकास वन कर्मचारी ट्रेजरी तहसील ऑफिस विकास खंड शिक्षा ऑफिस जनपद कार्यालय पशु चिकित्सालय कृषि विभाग उद्यान विभाग पीडब्ल्यूडी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के साथ 90% स्कूल में पदस्थ प्राचार्य व्याख्याता शिक्षक सहायक शिक्षक एवं लघु वेतन कर्मचारी 22 अगस्त अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले आज कर्मचारी भवन घरघोड़ा में बहुत संख्या में अनिश्चित काल पर गए अधिकारी एवं कर्मचारी एकत्र हुए सबसे पहले मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, सभी विभाग के कर्मचारियों ने सभा को संबोधित किया एवं वर्तमान परिस्थिति में कर्मचारी एकता पर जोर दिया क्योंकि महंगाई भत्ता के लिए आज तक ऐसा ऐतिहासिक एकता के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल फेडरेशन द्वारा नहीं किया गया मजबूर होकर आंदोलन के चौथे चरण पर कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर जाएं केंद्र के द्वारा अपने कर्मचारियों को हमसे 12% अधिक महंगाई भत्ता दी जा रही है जबकि छत्तीसगढ़ में केंद्र द्वारा देय तिथि से महंगाई भत्ता प्रधान नहीं किया गया 6% महंगाई भत्ता 1अगस्त 22 देने का आदेश किया गया है जिस के कारण कर्मचारी अधिकारियों को बहुत नुकसान हो रहा है गृहभत्ता भी छठवें वेतनमान के अनुसार दिया जा रहा है जबकि सातवें वेतन आयोग के अनुसार मिलना चाहिए। हड़ताल के दूसरे दिन कर्मचारी भवन से रैली निकालकर जय स्तंभ चौक होते हुए तहसील के सामने से पुणे कर्मचारी भवन तक अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए अधिकारी एवं कर्मचारी रैली निकाले महिला कर्मचारियों के बहुत उत्साह देखा जा रहा है हर विभाग के कर्मचारी अधिकारी इस हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

मनरेगा में बड़ा घोटाला! जेसीबी से कराई खुदाई, मजदूरों का छीना हक

बिलाईगढ़।सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत बिलाईगढ़ की ग्राम पंचायत कैथा में रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत गंभीर अनियमितताओं का मामला...
Latest
मनरेगा में बड़ा घोटाला! जेसीबी से कराई खुदाई, मजदूरों का छीना हक ‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा खारुन नदी पर 4.81 करोड़ की पुलिया को मिली मंजूरी, गमेकेला –कुंजारा की दूरी अब हो... जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से ब... महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्र... वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से... महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित कुंवरगढ़ महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति की धूम, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर...