
मुख्य बातें: जब-जब हरदीबाजार के भूविस्थापितों ने अपनी जायज़ मांगों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए,खदान बंदी, सीएमडी मुख्यालय ताला बंदी का पत्र दिया था । प्रबंधन ने महौलत मांग कर, बैठक आयोजित कर ,झूठे आश्वासन और अपनी फूट डालो शासन करों की नीति अपनाकर,अपनी असली मुखौटा दिखा दिया, भूविस्थापितों की समस्या व मांगें आज भी जस के तस बनी हुई है ।

खदान का विस्तार दबाब व बल पूर्वक जारी है,इस तरह एसईसीएल दीपका प्रबंधन दमनकारी नीति अपना कर भूविस्थापितों के मौलिक अधिकारों , भावनाओं को रौंद कर केवल कोयला खदान विस्तार में फोकस कर रहीं हैं।

हरदीबाजार :- भूविस्थापितों की जायज मांगों को नजरअंदाज करना, मांगों व समस्यों का समय पर निराकरण न करना, बार-बार दफ्तर के चक्कर लगवाना । बैठक आयोजित कर झूठा आश्वासन देकर आंदोलन व धरना प्रदर्शन को रोकना प्रबंधन की फितरत बन गई है। इन सब से क्षुब्ध होकर हरदीबाजार के भूविस्थापितों ने एक बार फिर एसईसीएल दीपका प्रबंधन को स्मरण पत्र व अंतिम मांग पत्र सौंप कर 30 नवंबर तक मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में 1 दिसंबर से अनिश्चितकालीन खदान बंदी की चेतावनी दी है।

ग्राम पंचायत हरदीबाजार सरपंच के लेटर में ग्राम पंचायत रेंकी,ग्राम पंचायत सराई सिंगार एवं जनपद सदस्य ने पूर्ण समर्थन दिया है। यह अनिश्चितकालीन खदान बंदी आंदोलन कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल की उपस्थिति में अपनी जायज मांगों को लेकर भटक रहे अन्य गांवों के भूविस्थापितों के साथ बढ़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल होंगे।

हरदीबाजार सरपंच लोकेश्वर सिंह कंवर ने मुख्य महाप्रबंधक एसईसीएल दीपका क्षेत्र के नाम पत्र जारी किया है,पत्र में उल्लेख किया है कि पूर्व में दिए गए अपने चार मांग पत्रों व बैठक के संबंध में किसी भी मांगों व समस्यों का निराकरण आज तक नहीं किया गया है जबकि भूविस्थापितों व प्रभावितों के साथ सभी चारों बैठक में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल उपस्थित थे। सरपंच ने 13/1026 की बैठक में मांगों को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता दीपका सभागार में रखी थी। जिसमें मकानों के मुआवजा कटौती, पुत्रवधू को सोलसियम सहित मुआवजा देने, प्रत्येक खातेदार को स्थाई रोजगार देने, उच्च न्यायालय के

आदेशों का परीक्षण कर स्थित स्पष्ट करने,2004-2010 अधिग्रहण के बाद रजिस्ट्री सुधा खरीदी गई जमीन मालिक को सोलसियम व बसाहट देने, नौकरी की प्रक्रिया को जल्दी अपनाने,शेष बचे जमीन का अधिग्रहण करने वही जयंती नगर बसाहट को पूर्ण सर्वसुविधायुक्त विकसित करने जैसे प्रमुख मागें रखी गई थी । जिसे एक माह हो जाने के बाद भी प्रबंधन ने गंभीरता नही दिखाई जिससे नराज व क्षुब्ध होकर , एसईसीएल दीपका प्रबंधन की इस वादाखिलाफी एवं उदासीनता से भूविस्थापितों व ग्रामीणों में असंतोष और आक्रोश है । वही दीपका प्रबंधन ने गांव को खाली कराने 6 सेक्टर में बांट दिया है । ज़मीन व मकान मालिकों को मुआवजा के लिए दस्तावेज जमा करने के लिए दबाब बनाया जा रहा है, लेकिन मांगों पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है । यदि प्रबंधन के द्वारा 13/10/26 के बैठक व मांग पर 30 नवंबर तक कोई ठोस व लिखित पहल नहीं किया जाता है तो मजबूरन बाध्य होकर 1 दिसंबर को कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल की उपस्थिति में क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों व भूविस्थापित, ग्रामीणों के साथ में अनिश्चितकालीन खदान बंदी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति व कंपनी को होने वाली नुकसान की संपूर्ण जिम्मेदारी एसईसीएल दीपका प्रबंधन की होगी। ऐसी स्थिति निर्मित न हो उसके लिए एसईसीएल दीपका प्रबंधन न्यायपूर्ण समय अवधि में भूविस्थापितों की मांगों पर गंभीरता दिखाए । पंचायत ने पत्र की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, कटघोरा विधायक,पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पाली,एवं हरदीबाजार थाना को दी है। हरदीबाजार सरपंच लोकेश्वर सिंह कंवर एवं उपसरपंच श्रीमती रेखा जायसवाल ने हरदीबाजार,रेंकी, सराई सिंगार एवं अन्य क्षेत्र के समस्त भूविस्थापितों व ग्रामीणों को अपने अधिकारों को लेकर इस अनिश्चितकालीन खदान बंदी आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।











