
कोरबा। पावन पर्व अक्षय नवमी (आंवला नवमी) के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि अक्षय नवमी का पर्व सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जाती है। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, धार्मिक परंपराओं के सम्मान और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश देता है।गोविंद सिंह कंवर ने कामना की कि अक्षय नवमी का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने सभी लोगों से पर्व को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाने की अपील की।











