रायपुर में आयोजित होगा विमोचन एवं साहित्यिक परिचर्चा कार्यक्रम, विवेक कुमार रहाटगांवकर ने किया है भावानुवाद
हिंदी कविता की संवेदनाएं छत्तीसगढ़ी में होंगी प्रस्तुत
रायपुर। छत्तीसगढ़ी साहित्य जगत में एक नई साहित्यिक कृति जुड़ने जा रही है। कवयित्री डॉ. कल्पना मिश्रा के काव्य संग्रह ‘शतक’ का छत्तीसगढ़ी भावानुवाद ‘सैकड़ा’ नाम से तैयार किया गया है। इस कृति का भावानुवाद विवेक कुमार रहाटगांवकर ने किया है।
साहित्यिक विशेषताओं पर होगी परिचर्चा
‘सैकड़ा’ के विमोचन के साथ ही साहित्यिक परिचर्चा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसमें साहित्य और भाषा के क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ साहित्यकार एवं विद्वान शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान कृति की साहित्यिक विशेषताओं, भाषायी बारीकियों और भावानुवाद की प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी।











