फेडरेशन के आंदोलन में रोज बढ़ोतरी हो रही है…..

spot_img

फेडरेशन के आंदोलन में रोज बढ़ोतरी हो रही है

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

समस्त कार्यालयों में कामकाज बंद

लैलूंगा/ छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर आंदोलन के चौथे चरण में 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर प्रदेश के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने 90 से अधिक संगठनों के माध्यम से महंगाई भत्ता केंद्र के समान केंद्र के द्वारा देय तिथि से एवं सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर प्रदेश के लगभग 400000 अधिकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं हर रोज जो साथी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नहीं जा पाए थे वह भी अब फार्म भर कर हड़ताल की सूचना अपने अधिकारी को दे रहे हैं राजपत्रित न्यायालयीन कर्मचारी डिप्लोमा अभियंता पंचायत कर्मी सभी शिक्षक लिपिक वर्गीय चतुर्थ श्रेणी महिला बाल विकास वन कर्मचारी ट्रेजरी तहसील ऑफिस विकास खंड शिक्षा ऑफिस जनपद कार्यालय पशु चिकित्सालय कृषि विभाग उद्यान विभाग पीडब्ल्यूडी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के साथ 90% स्कूल में पदस्थ प्राचार्य व्याख्याता शिक्षक सहायक शिक्षक एवं लघु वेतन कर्मचारी 22 अगस्त अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले आज कर्मचारी भवन घरघोड़ा में बहुत संख्या में अनिश्चित काल पर गए अधिकारी एवं कर्मचारी एकत्र हुए सबसे पहले मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, सभी विभाग के कर्मचारियों ने सभा को संबोधित किया एवं वर्तमान परिस्थिति में कर्मचारी एकता पर जोर दिया क्योंकि महंगाई भत्ता के लिए आज तक ऐसा ऐतिहासिक एकता के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल फेडरेशन द्वारा नहीं किया गया मजबूर होकर आंदोलन के चौथे चरण पर कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर जाएं केंद्र के द्वारा अपने कर्मचारियों को हमसे 12% अधिक महंगाई भत्ता दी जा रही है जबकि छत्तीसगढ़ में केंद्र द्वारा देय तिथि से महंगाई भत्ता प्रधान नहीं किया गया 6% महंगाई भत्ता 1अगस्त 22 देने का आदेश किया गया है जिस के कारण कर्मचारी अधिकारियों को बहुत नुकसान हो रहा है गृहभत्ता भी छठवें वेतनमान के अनुसार दिया जा रहा है जबकि सातवें वेतन आयोग के अनुसार मिलना चाहिए। हड़ताल के दूसरे दिन कर्मचारी भवन से रैली निकालकर जय स्तंभ चौक होते हुए तहसील के सामने से पुणे कर्मचारी भवन तक अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए अधिकारी एवं कर्मचारी रैली निकाले महिला कर्मचारियों के बहुत उत्साह देखा जा रहा है हर विभाग के कर्मचारी अधिकारी इस हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...