बिना अनुमति ब्लास्टिंग, ठेकेदार को एसडीएम ने दिया नोटिस कलेक्टर श्री गोयल ने विस्फोटकों के भंडारण और उपयोग पर निगरानी के दिए हैं निर्देश

spot_img

बिना अनुमति ब्लास्टिंग, ठेकेदार को एसडीएम ने दिया नोटिस

कलेक्टर श्री गोयल ने विस्फोटकों के भंडारण और उपयोग पर निगरानी के दिए हैं निर्देश

रायगढ़, 25 जुलाई 2024/ निर्माण कार्य के दौरान बिना अनुमति के ब्लास्टिंग का मामला सामने आने पर एसडीएम धरमजयगढ़ श्री डिगेश पटेल ने निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदार को नोटिस देकर जवाब मांगा है। दरअसल धरमजयगढ़ पत्थलगांव मुख्य मार्ग पर सिसरिंगा के पास स्थित ग्राम गणेशपुर में आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। बालाजी कंस्ट्रक्शन द्वारा काम करवाया जा रहा है। जहां बिना अनुमति पत्थरों में होल करके बारूद भरकर ब्लास्टिंग किए जाने की घटना सामने आई है। जिसको लेकर दो दिन के भीतर ठेकेदार से जवाब मांगा गया है।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विस्फोटकों के उपयोग के संबंध में दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना है। इसके लिए सुरक्षा संबंधी सभी इंतजाम जरूरी होते हैं। विशेषज्ञों के द्वारा विस्फोटकों का उपयोग किया जाता है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जिले में विस्फोटकों के भंडारण और उपयोग की सतत् निगरानी और उल्लंघन पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें: कलेक्टर

नामांतरण, सीमांकन, नक्शा-बटांकन सहित लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज एनआईसी कक्ष...

CHHATTISGARH NEWS

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें: कलेक्टर

नामांतरण, सीमांकन, नक्शा-बटांकन सहित लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज एनआईसी कक्ष...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

स्क्रैप की कीमत ₹9.57 लाख, ट्रक सहित करीब ₹18 लाख की संपत्ति जप्त पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 8 अक्टूबर । एसएसपी शशि...