ग्राम गोर्रा में कोतरारोड़ पुलिस ने लगाया चलित थाना दिये साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी…. पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम गुड़गुड़ में लगाया पुलिस जनचौपाल…

spot_img

ग्राम गोर्रा में कोतरारोड़ पुलिस ने लगाया चलित थाना दिये साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी….

पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम गुड़गुड़ में लगाया पुलिस जनचौपाल…

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा

25 जुलाई, रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर प्रत्येक बुधवार को सथी थानाक्षेत्र अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । इसी क्रम में 25 जुलाई बुधवार को कोतरारोड पुलिस द्वारा ग्राम गोर्रा में चलित थाना का आयोजन किया गया जिसमें उप पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश कौशिक ने रहवासियों को बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचने जागरूक रहना बताये । उन्होंने कहा कि अंजान व्यक्तियों को मोबाइल पर कभी भी अपने आधारकार्ड, ATM, बैंक पासबुक की जानकारी ना दें । मोबाइल के इस्तेमाल पर सावधानी बरतें, अंजान व्हाटसअप ग्रुप, टेलीग्राम ग्रुप में ना जुड़े ना ही किसी अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये लिंक को ओपन करें । साइबर ठगी के शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल कर अपनी शिकायत दर्ज कराये और नजदीकी थाना, बैंक जाकर शीघ्र ठगी की जानकारी देवें । थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक श्रीनाथ त्रिपाठी ने चलित थाने में उपस्थित गांव के सरपंच, पंच, सचिव व रहवासियों को नशा मुक्ति के संबंध में प्रेरित किया गया तथा गांव में अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को डॉयल 112 या थाने के नंबर पर देना बताये । चलित थाना में ग्रामीणों से थाना संबंधी कानूनी समस्याओं व उनके निराकरण पर चर्चा किया गया। उक्त कार्यक्रम में थाना कोतरारोड से थाना प्रभारी श्रीनाथ त्रिपाठी प्रधान आरक्षक शंभू खैरवार आरक्षक चंद्रेश पांडेय, संजीव पटेल उपस्थित रहे।

इसी कड़ी में थाना पूंजीपथरा की टीम द्वारा ग्राम गुडगुड में पुलिस जन चौपाल लगाया गया । सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे द्वारा महिलाओं को नवीन कानूनों की जानकारी देकर महिला संबंध अपराधों के बारे में बताया गया तथा अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दी गई । एएसआई सरस्वती महापात्र ने महिलाओं और बच्चों पर घटित अपराध में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाने की जानकारी दी तथा ऐसी घटना को बेझिझक कार्यवाही के लिए सामने आने बताई और उन्हें गंभीर मामलों में शासन द्वारा दिए जाने वाले क्षतिपूर्ति की और कानूनी सहायता के बारे में बताया गया । चौपाल में काफी संख्या में महिलाएं और गांव के बच्चे, पुरूष मौजूद रहे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें: कलेक्टर

नामांतरण, सीमांकन, नक्शा-बटांकन सहित लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज एनआईसी कक्ष...

CHHATTISGARH NEWS

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें: कलेक्टर

नामांतरण, सीमांकन, नक्शा-बटांकन सहित लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज एनआईसी कक्ष...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

स्क्रैप की कीमत ₹9.57 लाख, ट्रक सहित करीब ₹18 लाख की संपत्ति जप्त पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 8 अक्टूबर । एसएसपी शशि...