spot_img
spot_img

*चक्रधरनगर पुलिस ने छात्र, छात्राओं को किया साइबर क्राइम के प्रति जागरूक*….

spot_img
spot_img
spot_img

*चक्रधरनगर पुलिस ने छात्र, छात्राओं को किया साइबर क्राइम के प्रति जागरूक*….

● *लोइंग हायर सेकेंडरी स्कूल में टीआई चक्रधरनगर ने छात्रों को बताए बालकों के अधिकार दिए साइबर फ्रॉड की जानकारी*……

*29 जुलाई रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर आज दिनांक 29/07/2024 को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा ग्राम लोइंग के हायर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा छात्र-छात्राओं को नवीन कानून के संबंध में संक्षिप्त रूप से जानकारी देकर कानून में बालकों के अधिकारों के बारे में बताया गया ।

थाना प्रभारी ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठग आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगा जा रहा है। इसे रोकने के लिए जागरूक होने की जरूरत है जिसमें छात्र-छात्राओं की भूमिका भी अहम है । छात्र-छात्राएं स्वयं जागरूक रहकर अपने परिजन , परिचितों को फ्रॉड के प्रति जागरूक करें । उन्होंने फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सएप इत्यादि इंटरनेट मीडिया साइट्स पर सावधानी बरतने अकाउंट में प्राइवेसी ऑन रखने की जानकारी दी तथा अनजान व्यक्ति से दोस्ती, फर्जी काल, अनजान वाट्सएप वीडियो काल, आनलाइन लोन देने वाले एप, इंटरनेट मीडिया पर रुपयों की मांग करने वालों से सर्तक रखना बताये । थाना प्रभारी द्वारा छात्राओं को छेड़खानी जैसे घटनाओं को बिना दबाए पुलिस से मदद लेने कहा गया और पुलिस की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर डायल 112, थाना प्रभारी चक्रधरनगर के मोबाइल नंबर 9479193210 की जानकारी दिए । थाना प्रभारी द्वारा छात्रों को नशे के दुष्परिणाम बताकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया और शिक्षा के प्रति प्रेरित किये । कार्यक्रम में थाना चक्रधरनगर के सहायक उप निरीक्षक नंदकिशोर सारथी तथा छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकगण उपस्थित रहे ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में मिलेगा लाभ या बढ़ेंगी चुनौतियां?

आज का राशिफल, 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए नए अवसर, पारिवारिक खुशियां और कुछ चुनौतियां...

CHHATTISGARH NEWS

आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में मिलेगा लाभ या बढ़ेंगी चुनौतियां?

आज का राशिफल, 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए नए अवसर, पारिवारिक खुशियां और कुछ चुनौतियां...

RAIGARH NEWS

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...