WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

*’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले में हो रहे विविध आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

*’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले में हो रहे विविध आयोजन*

*स्कूली बच्चों ने निकाली रैली, मानव श्रृंखला बनाकर दिए देशभक्ति का संदेश*

रायगढ़, 12 अगस्त 2024/ आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 09 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
हर घर तिरंगा अभियान देश प्रेम की भावनाओं से जुड़ा है और यह गौरवान्वित करने वाला क्षण है। हम अपने तिरंगा का सम्मान करते हैं। यह हमारे देश की पहचान होने के साथ ही हम सभी भारतवासियों में देश प्रेम की भावना को विकसित करता है। हम सभी भारतीय हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को सम्मान दें।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिले के सभी शासकीय स्कूलों में तिरंगा रैली एवं तिरंगा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही तिरंगा का सम्मान घर-घर और आमजन तक पहुंचे इसके लिये स्कूलों में साईकल रैली और तिरंगा रैली का भी आयोजन किया गया। लैलंूगा विकासखण्ड के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल लारीपानी के बच्चों द्वारा मनमोहक मानव श्रृंखला के माध्यम से तिरंगा अंकित किया गया। इसी तरह विकासखण्ड रायगढ़ के शासकीय हाईस्कूल ननसिया के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर हर घर तिरंगा अभियान जुडऩे एवं तिरंगा के सम्मान हेतु आव्हान किए।
कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शिक्षकों, बच्चों, पालकों, आमजन, जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबन्ध समिति के सदस्यों से अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही सभी से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुये सेल्फी लेकर वेबसाइट harghartiranga.com में अपलोड करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।
*स्वतंत्रता सप्ताह अंतर्गत होंगे विविध आयोजन*
जिले के सभी शासकीय शालाओं में 13 अगस्त को तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा 14 अगस्त को स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से संबंधित रंगोली बनायी जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS