*अवैध कबाड़ पर जूटमिल पुलिस कार्रवाई : माजदा वाहन में परिवहन किये जा रहे अवैध स्कैप 10 टन लोहे के अवैध स्क्रैप की जब्ती, चालक गिरफ्तार*….

● *अवैध कबाड़ पर जूटमिल पुलिस कार्रवाई : माजदा वाहन में परिवहन किये जा रहे अवैध स्कैप 10 टन लोहे के अवैध स्क्रैप की जब्ती, चालक गिरफ्तार*….

*22 अगस्त, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में आज अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान के दौरान जूटमिल पुलिस ने कबाड़ के अवैध परिवहन पर कार्रवाई किया गया । माइनर एक्ट की कार्रवाई के लिए पेट्रोलिंग के दौरान थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को कांशीराम चौक के पास मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा रोड से रायगढ़ की ओर आ रहा माजदा ट्रक वाहन (सीजी-10-बीआर-7698) में अवैध रूप से लोहे के पार्ट्स और अन्य स्क्रैप सामान लेकर जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गढ़उमरिया चौक पर घेराबंदी कर संदिग्ध माजदा ट्रक को रोका। पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम सूरज राय (पिता हरिशंकर राय, उम्र 24 वर्ष) निवासी ग्राम अंकिरा, थाना तुमला, जिला जशपुर नगर, छत्तीसगढ़ बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न प्रकार के लोहे के पार्ट्स और अन्य स्क्रैप सामान वजनी लगभग 10 टन पाया गया। आरोपी के पास इन सामानों के वैध दस्तावेज नहीं थे, जिसके चलते पुलिस ने चोरी का माल होने के संदेह में ट्रक को जब्त कर लिया। आरोपी सूरज राय के खिलाफ थाना जूटमिल में धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह, आरक्षक सुशील यादव, और जितेश्वर चौहान शामिल थे। जूटमिल पुलिस की इस सतर्कता ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर एक और बड़ा प्रहार किया है, आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

JEE Main 2026 रिजल्ट जारी, 26 छात्रों ने हासिल किया 100 परसेंटाइल

Education News नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 26 छात्रों ने 100...

CHHATTISGARH NEWS

Ration shop : छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों के समय में बदलाव, जानिए अनाज मिलने की नई टाइमिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। राजधानी रायपुर...

RAIGARH NEWS

ओडिशा से गांजा तस्करी की जा रही कार को पुलिस टीम ने थाना तमनार के धौराभांठा मेन रोड पर नाकेबंदी कर पकड़ा

ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— ओडिशा से गांजा तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 60 किलो गांजा समेत 20 लाख से अधिक...