spot_img
spot_img

*धरमजयगढ़ पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी को घरघोड़ा में दबिश देकर पकडा*…

spot_img
spot_img
spot_img

● *धरमजयगढ़ पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी को घरघोड़ा में दबिश देकर पकडा*…

● *पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध के 24 घंटे के भीतर आरोपित को भेजा जेल*…

*24 अगस्त, रायगढ़* । कल थाना धरमजयगढ़ में स्थानीय युवती द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि वर्ष 2021 में उसके गांव में प्रफुल्ल दास महंत (22 वर्ष), ग्राम पुस्लदा थाना घरघोड़ा, घूमने आया था। उसी समय दोनों के बीच परिचय हुआ और फोन पर बातचीत शुरू हो गई। 27 नवंबर 2022 को प्रफुल्ल दास महंत ने युवती को काॅल कर घर के बाहर बुलाया और शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद, वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन शादी के वादे को टालता रहा।

युवती के आवेदन पर पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 223/2024, धारा 376(2)(N) और 313 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया। पीड़िता का विस्तृत बयान लिया गया और सहमति से उसकी मेडिकल जांच कराई गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी प्रफुल्ल दास महंत को उसके गांव पुस्लदा, थाना घरघोड़ा से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय JMFC न्यायालय, धरमजयगढ़ में पेश किया गया, जहां जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपित को जिला जेल दाखिल करने पुलिस टीम रवाना हुई है ।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर की टीम द्वारा त्वरित रूप से की गई।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: सारसमाल के कर्मा पूजा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मांदर लेकर किया कर्मा नृत्य

मुख्यमंत्री ने कहा—आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, शिक्षा और रोजगार से जुड़कर आगे बढ़ें युवा; क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज की मांग पर परीक्षण कराने...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: सारसमाल के कर्मा पूजा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मांदर लेकर किया कर्मा नृत्य

मुख्यमंत्री ने कहा—आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, शिक्षा और रोजगार से जुड़कर आगे बढ़ें युवा; क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज की मांग पर परीक्षण कराने...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...