हसदेव में स्थगन के पश्चात भी हसदेव कटाई सरकार की तानाशाही – पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनीषा गोंड
हसदेव कटाई का निरंतर विरोध के बावजूद कटाई नियम विरुद्ध – मनीषा गोंड

हसदेव में स्थगन के पश्चात भी हसदेव कटाई सरकार की तानाशाही – पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनीषा गोंड
हसदेव कटाई का निरंतर विरोध के बावजूद कटाई नियम विरुद्ध – मनीषा गोंड

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा

विदित हो की छत्तीसगढ़  का सबसे घना जंगल हसदेव अरण्य पूरे देश में प्रसिद्ध है जहां केंद्र सरकार द्वारा ओपन कोल ब्लॉक के लिए अदानी को मिला है जिससे पूरा वनांचल प्रभावित होगा उक्त कोल ब्लॉक पर लैलूंगा की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनीषा गोंड जी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है की उक्त आबंटित कोल ब्लॉक पूरी तरह अवैधानिक है।
उक्त कोल ब्लॉक प्रभावित वनांचल के सहमति के बगैर आबंटित करना संदेहास्पद के साथ साथ राज्य सरकार के प्रकृति विरोधी चेहरा को भी दर्शाता है।
उन्होंने बताया कि जबसे  यह कोल ब्लॉक आबंटित हुआ है तबसे वनांचल वासी मुख्य रूप से हमारे आदिवासी भाई माता एवम बहनें लगातार इसके विरोध में आंदोलनरत हैं परंतु विडंबना है की केंद्र से लेकर राज्य सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।
गोंड जी ने वर्तमान प्रदेश सरकार को भी प्रकृति विरोधी बताते हुए कहा है की हमारे मुखिया आदिवासी होने के बावजूद भी हसदेव पर मूक दर्शक बने हुए हैं जो समझ से परे हैं। आदिवासी मुख्यमंत्री जी से उम्मीद थी की वो स्वयं वनांचल से आते हैं इस कारण प्रदेश के सबसे घने वन की रक्षा में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे परंतु उनकी चुप्पी अदानी भक्त की ओर इशारा कर रही है।
मनीषा गोंड जी ने यह भी कहा की भाजपा सरकार अगर प्रकृति सहित आदिवासी हितैषी होती तो सदन से लेकर सड़क तक इसके लिए आवाज उठाती।
छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के मुताबिक अब तक लगभग 3.50 लाख पेड़ों की कटाई की जा चुकी है और निरंतर जारी भी है यही नही स्थानीय द्वारा दावा भी किया गया है की जो पेड़ झाड़ियों के रूप में सूचीबद्ध हैं उन छोटे पेड़ों को भी काटा गया है। उन्होंने कहा की लगातार पेड़ों की कटाई से प्रदूषण के साथ साथ ऑक्सीजन की कमी भी आयेगी जिससे मानव जीवन सहित वनों के जीव जंतुओं के जीवन स्तर पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है जो की मुख्य रूप से जंगली हाथियों के आशियाने को भी प्रभावित कर रही है जिससे मानव हाथी द्वंद की स्थिति निर्मित हो रही है।
उन्होंने अंत में कहा की जंगल और आदिवासी विरोधी केंद्र और भाजपा की सरकार पूरी तरह उद्योगपतियों के हाथों बिक चुकी है इसलिए हम सभी को मिलकर हसदेव सरंक्षण हेतु सड़क से सदन तक उग्र प्रदर्शन करना होगा, उन्होंने उक्त आंदोलनकारियों का सादर आभार प्रकट करते हुए उक्त आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर में करने हेतु आह्वाहन भी किया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...