पाझर नाला पुल की रेलिंग की मरम्मत शुरू

कलेक्टर श्री गोयल ने पुल के शीघ्र मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को दिए हैं निर्देश

बीते दिनों भारी वाहन की टक्कर से हुआ था क्षतिग्रस्त

spot_img

पाझर नाला पुल की रेलिंग की मरम्मत शुरू

कलेक्टर श्री गोयल ने पुल के शीघ्र मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को दिए हैं निर्देश

बीते दिनों भारी वाहन की टक्कर से हुआ था क्षतिग्रस्त

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा

रायगढ़, 23 सितम्बर 2024/ पूंजीपथरा तमनार मार्ग में ग्राम आमाघाट के पास क्षतिग्रस्त पाझर नाला सेतु के मरम्मत का कार्य कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीओ पीडब्ल्यूडी श्री एम.एस.नायक ने बताया कि पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह 50 साल से अधिक पुराना पुल है जो स्टोन मशीनरी से बना है। इसकी रेलिंग और रिटेनिंग वॉल किसी वाहन की टक्कर से टूट गयी थी। जिसका सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में रेलिंग के लिए खुदाई शुरू की गई है। जिसके बाद यहां फ्लाईऐश सुपर साइज ब्रिक की वॉल बनाई जाएगी। अगले 15 दिनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। इस बीच पुल से भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Seva Sankalp Abhiyan: रायगढ़ के टिनमिनी में आयुष चिकित्सा शिविर, 490 ग्रामीणों को मिला उपचार

Ayush Medical Camp: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड स्थित ग्राम टिनमिनी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा शिविर...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...