spot_img
Thursday, March 26, 2026
Thursday, March 26, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

छत्तीसगढ़ में लागातार दूसरे दिन 5 हजार से अधिक नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वहीं पॉजिटिविटी दर बढ़कर 9.25 प्रतिशत हो गई है. राज्य के 7 जिलों में कोरोना कहर बनकर टूट रहा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है. लगातार दूसरे दिन भी 5 हजार से अधिक पॉजिटिव मरीज मिले हैं. देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल भी शामिल होंगे. शाम 4:30 बजे सीएम हाउस से भूपेश बघेल अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री को कोरोना की स्थिति की जानकारी देंगे.

जिलेवार तरीके से ये है मरीजों की संख्या

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 5476 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इनमें सर्वाधिक नए मरीज राजधानी रायपुर से 1785 हैं. इन्ही 24 घंटे में राज्य में 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है, ये सभी राजधानी रायपुर के हैं और 1933 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं.

दरअसल 12 जनवरी को 59 हजार 218 सैंपलों की जांच में से 5476 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. अब प्रदेश की पॉजिटिविटी दर बढ़कर 9.25 प्रतिशत हो गई है. रायपुर के अलावा दुर्ग में 800 नए पॉजिटिव मरीज मिले, बिलासपुर में 418 संक्रमित मिले, कोरबा में 403, रायगढ़ में 348, जांजगीर चांपा में 321, जशपुर में 279, सरगुजा में 221, राजनांदगांव में 214 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसके बाद सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 27 हजार 425 हो गई है.

छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में कहर बनकर टूट रहा है कोरोना

प्रदेशभर के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या में से 80 प्रतिशत से अधिक मरीज 7 जिलों में ही हैं. लागातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. सर्वाधिक संक्रमित मरीज वाले जिलों की बात करें तो राजधानी रायपुर में सर्वाधिक एक्टिव मरीज 8 हजार 859, दुर्ग में 3714, बिलासपुर में 2331, रायगढ़ में 2982, कोरबा में 1851, जांजगीर चांपा में 1517 और जशपुर में 1228 एक्टिव मरीज हैं.

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट के माध्यम से बस्तर में सुशासन की निर्णायक नीतियों के प्रभाव की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा...
Latest
नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM सा... आईजी रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, गृह विभाग ने किया निलंबित छत्तीसगढ़ में यहां बर्ड फ्लू की दस्तक: 22 हजार से ज्यादा मुर्गियां और 25 हजार अंड... POLICE TRANSFER NEWS: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 कर्मियों को किया गया इधर से... CGPSC Prelims Result Released : CGPSC प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, मेंस परीक्षा के लिए... ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूँगा पुलिस की कार्रवाई — 06 नग कृषक मवेशी तस्करों से मु... राम नवमी स्पेशल महा ऑफर 2026🏍️🎉
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूंगा की ओर से आज के...
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला: भारत समेत 5 देशों को राहत, लेकिन जंग का ख... CGPSC 2025 प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी रायपुर में स्टेट जीएसटी की रेड, लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स घेरे में