शराब रेड : 40 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटर सायकल और अवैध शराब जप्त, तमनार पुलिस की कार्रवाई

spot_img

शराब रेड : 40 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटर सायकल और अवैध शराब जप्त, तमनार पुलिस की कार्रवाई

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा


             30 सितंबर, रायगढ़ । आज, 30 सितंबर 2024 को थाना तमनार की पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने माइनर एक्ट के तहत कार्रवाई के दौरान शराब रेड कार्रवाई की गई। तमनार, गोहडीडीपा, महलोई, समकेरा, खुरूसलेंगा, लमडांड और हमीरपुर की ओर पेट्रोलिंग टीम, रवाना हुई थी जिन्हें मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बोरी में भरकर महुआ शराब का अवैध परिवहन कर रहा है और खुरूसलेंगा से धौराभांठा की ओर जा रहा है।
             सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पेट्रोलिंग टीम ने हमीरपुर से धौराभांठा रोड पर ग्राम लमडांड के पास संदेही व्यक्ति को रोका। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम *राजेश खडिया*, निवासी शारदा मंदिर झरना, थाना तमनार, बताया। जांच में उसके पास से प्लास्टिक की पन्नी में बंधी हुई लगभग *40 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब* बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 8000 रुपये आंकी गई। राजेश खडिया इस शराब को अवैध रूप से बेचने ले जा रहा था। *आरोपी राजेश खडिया (पिता स्व. अक्षय खडिया, उम्र 20 वर्ष)* के खिलाफ *धारा 34(2) और 59(क) आबकारी एक्ट* के तहत मामला दर्ज कर थाना तमनार में कानूनी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, आरक्षक अनुप मिंज और आरक्षक भीष्मदेव सागर शामिल थे, जिन्होंने तत्परता से कार्य करते हुए अवैध शराब तस्करी को रोका।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...