खरसिया : सट्टा लिखते युवक को पुलिस ने पकड़ा: सट्टा पर्ची, नगदी और मोबाइल जब्त

spot_img

सट्टा लिखते युवक को पुलिस ने पकड़ा: सट्टा पर्ची, नगदी और मोबाइल जब्त

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा


     02 अक्टूबर, रायगढ़ । खरसिया पुलिस ने सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी खरसिया, निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में की गई, जब वह अपने हमराह स्टाफ के साथ टाउन पेट्रोलिंग पर थे।
            01 अक्टूबर 2024 को जवाहर नगर खरसिया स्थित एक ATM के पास युवक के सट्टा लिखने की सूचना मुखबिर द्वारा थाना प्रभारी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर रेड की और आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान रवि साहू (पिता जगतु राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी पठान पारा खरसिया) के रूप में की गई।
       पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टा के लिए इस्तेमाल की जा रही सामग्री जब्त की, जिसमें सट्टा नंबर लिखी पट्टी-पर्ची, एक पेन, एक एयरटेल सिम लगा रेडमी टच स्क्रीन मोबाइल फोन(₹10,000) , और नगदी 1,010 रुपये शामिल हैं।
       आरोपी रवि साहू के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
       इस रेड में सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, आरक्षक विशोप सिंह, योगेश कुमार साहू और सत्य नारायण सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 20 को दशहरा; जानें अष्टमी-नवमी की तारीख

तिथि क्रम में बदलाव के चलते इस बार नवरात्रि के पर्व को लेकर खास चर्चा, 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के पूजन का संयोग Shardiya Navratri...

CHHATTISGARH NEWS

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 20 को दशहरा; जानें अष्टमी-नवमी की तारीख

तिथि क्रम में बदलाव के चलते इस बार नवरात्रि के पर्व को लेकर खास चर्चा, 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के पूजन का संयोग Shardiya Navratri...

RAIGARH NEWS

15 अक्टूबर तक भारी वाहनों के रूट में बड़ा बदलाव!बाकारूमा में HPC निर्माण से बदलेगा भारी वाहनों का रास्ता, लैलूँगा-घरघोड़ा मार्ग पर डायवर्जन

04 से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट, SDM लैलूंगा ने जारी किया आदेश; कलेक्टर से मिल चुकी अनुमति पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़...