spot_img
Thursday, February 12, 2026
Thursday, February 12, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

रायगढ़ : अवैध शराब परिवहन पर चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लाख की शराब और वाहन जब्त

अवैध शराब परिवहन पर चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लाख की शराब और वाहन जब्त

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा


         02 अक्टूबर, रायगढ़  । 02 अक्टूबर के शुष्क दिवस को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन पर बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना चक्रधरनगर के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर ने अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की।
          01 अक्टूबर 2024 की शाम थाना प्रभारी चक्रधरनगर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति वैन्यू कार (CG 13 AN 6101) में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर एकताल रोड से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी के निर्देश दिए और स्वयं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एमसीएच अस्पताल के आगे मेन रोड पर वैन्यू कार को रोका गया। 
            वाहन चालक ने अपना नाम *विवेक महंत* (पिता स्व. बाबा दास महंत, उम्र 25 वर्ष, निवासी रेलवे बंगलापारा, दशरथ पान ठेला, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़) बताया। पुलिस टीम ने गवाहों के समक्ष वाहन की तलाशी ली, जिसमें खाकी रंग के 03 कार्टूनों में 96 पाव MC DOWELLS NO: 01 अंग्रेजी शराब और 12 बोतल KINGFISHER STRONG BEER (जिस पर ‘FOR SALE IN ODISHA ONLY’ लिखा हुआ) बरामद की गई।
           पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी विवेक महंत अवैध रूप से शराब की बिक्री के लिए इसे परिवहन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25.08 लीटर शराब (कुल मूल्य 19,080 रुपये) और वैन्यू कार (कीमत लगभग 9 लाख रुपये) जब्त की। इस तरह *कुल ₹9,19,080 की सामग्री जब्त* की गई है। 
        आरोपी विवेक महंत के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 464/2024 के तहत धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे और मिनकेतन पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल➤ थाना प्रभारी तमनार ने ली ग्राम कोटवारों की बैठक...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा ➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल➤ थाना प्रभारी तमनार ने...
Latest
➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल

...
ऑपरेशन_आघात में कोतवाली पुलिस की अवैध शराब और लैलूँगा पुलिस की गांजा तस्कारों पर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बाइक खरीदी पे पाएं आकर्षक उपहार रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़!

एक्सपायरी डेट गुजरन...
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...