WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

रायगढ़ : केलो नदी पर बने उच्च स्तरीय पुल पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित : प्रशासन ने जारी की वैकल्पिक मार्ग की अधिसूचना

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

केलो नदी पर बने उच्च स्तरीय पुल पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित: प्रशासन ने जारी की वैकल्पिक मार्ग की अधिसूचना

        09 अक्टूबर, रायगढ़ ।  रायगढ़ बायपास मार्ग पर गोवर्धनपुर के समीप केलो नदी पर निर्मित उच्च स्तरीय पुल पर भारी वाहनों के आवागमन को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस संबंध में प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अधिसूचना भी जारी की है। यह निर्णय पुल की संरचनात्मक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
          पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण मंडल, रायगढ़ और मार्शल जियो टेस्ट लैब, रायपुर के विशेषज्ञों की एक टीम ने पुल के कंक्रीट स्लैब का विस्तृत परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कंक्रीट की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है, जिसके चलते पुल के स्लैब को तोड़कर नए स्लैब का निर्माण आवश्यक हो गया है। तकनीकी टीम ने अपनी रिपोर्ट में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने और पुल का पुनर्निर्माण जल्द शुरू करने की अनुशंसा की है।
          जनसुरक्षा और संभावित दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अपर जिला दंडाधिकारी, रायगढ़ द्वारा 08 अक्टूबर 2024 को इस पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की अधिसूचना जारी की गई है। वैकल्पिक मार्ग रायगढ़-पूंजीपथरा-तमनार हुकराडीपा चौक-धौराभाठा-हमीरपुर-रायगढ़ इंदिरा विहार (लगभग 75 किमी) का उपयोग किया जा सकता है। (जारी अधिसूचना संलग्न)
         यातायात पुलिस रायगढ़ ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना का पालन करते हुए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और अनावश्यक जोखिम से बचें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS