रायगढ़ : अवैध महुआ शराब लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार, 19 लीटर महुआ शराब जप्त, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई

spot_img

अवैध महुआ शराब लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार, 19 लीटर महुआ शराब जप्त, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई

          17 अक्टूबर, रायगढ़ । जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मिली सूचना के आधार पर युवक दीपक सिदार (23 वर्ष) को अवैध रूप से महुआ शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। सूचना मिली थी कि दीपक सिदार अक्सर सांगीतराई रोड से पैदल महुआ शराब लेकर रापेनडीपा की ओर जाता है। इस बार भी वह महुआ शराब लेकर पैदल जाने वाला था।
        सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने जूटमिल पेट्रोलिंग टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने सांगीतराई नहर पुल के पास घेराबंदी कर दीपक सिदार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 19 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 1900 रुपये थी, बरामद की गई। शराब को 5-लीटर की डिब्बे और 2-लीटर की कोल्ड्रिंक की बोतल में ले जाया जा रहा था।
          आरोपी दीपक सिदार पिता सुशील सिदार उम्र 23 वर्ष साकिन रापेनडीपा थाना जूटमिल पर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक सुशील यादव, और जितेश्वर चौहान की अहम भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...