रायगढ़ : शादी के बहाने युवती से दुष्कर्म, फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड पर दबोचा, आरोपी गया जेल

शादी के बहाने युवती से दुष्कर्म, फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड पर दबोचा, आरोपी गया जेल

हीरालाल राठिया लैलूंगा

     19 नवंबर, रायगढ़ । सिटी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर, जूटमिल स्थित नया बस स्टैंड से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी अनुराग विश्वकर्मा को (20 साल) गिरफ्तार कर लिया। 5 अक्टूबर 2024 को युवती ने थाने में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि वर्ष 2023 में टिमरलगा, सारंगढ़ के अनुराग से एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान अनुराग ने उसका मोबाइल नंबर लिया और संपर्क बढ़ाकर शादी का प्रस्ताव रखा। अनुराग के आश्वासन पर युवती रायगढ़ आकर नौकरी करने लगी। 

    इसी दौरान अनुराग ने शादी का झांसा देकर युवती से उसके किराया मकान पर शारीरिक संबंध बनाया। 20 नवंबर 2023 को अनुराग ने युवती को शादी की बात कहने पर नाराज हो गया, अनुराग हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर शादी की बात टालता रहा। 28 अगस्त 2024 को जब युवती ने अनुराग पर शादी का दबाव बनाया, तो अनुराग नाराज होकर किराया मकान से चला गया और अपना मोबाइल बंद कर लिया और गायब हो गया। परेशान होकर 11 सितंबर को युवती ने अनुराग के घर पहुंचकर उसके परिवार वालों से बात की, लेकिन उन्होंने शादी से साफ इनकार करते हुए गाली-गलौच कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। 
      थाना कोतवाली में युवती के आवेदन पर अप.क्र. 595/2024 धारा 64 (2) (m) बीएनएस पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की, पिछले एक माह से आरोपी फरार था, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंद पटेल एवं उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगा रखे थे । कल शाम मुखबिर से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम ने नया बस स्टैंड क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...