spot_img
Thursday, February 12, 2026
Thursday, February 12, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

शराब तस्करी में लिप्त आरोपी से 40 पाव अंग्रेजी शराब और बाइक जप्त, एक अन्य कार्रवाई में फरार आरोपी को कोतरारोड़ पुलिस ने दबोचा

शराब तस्करी में लिप्त आरोपी से 40 पाव अंग्रेजी शराब और बाइक जप्त, एक अन्य कार्रवाई में फरार आरोपी को कोतरारोड़ पुलिस ने दबोचा

     

हीरालाल राठिया लैलूंगा

22 नवंबर, रायगढ़। एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर कोतरारोड़ पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस ने शराब तस्करी और अवैध शराब उत्पादन के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
            पहली कार्रवाई में कोसमनारा बायपास रोड के ओवरब्रिज के नीचे नाकेबंदी कर ध्रुव कुमार सारथी (39), निवासी गोरा, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (सीजी 13 6210) पर अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 7.2 लीटर अंग्रेजी शराब (गोल्डन गोवा, सिंडिकेट व्हिस्की, जिप्सी सुपर, जम्मू स्पेशल) और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
         दूसरी कार्रवाई में ग्राम धनागर में फरार आरोपी मनोज सारथी (32), पिता गणेश राम सारथी को गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी 11 नवंबर 2024 को ग्राम धनागर में हुई शराब रेड के दौरान पुलिस की घेराबंदी से फरार हो गया था। उस दिन आरोपी के घर से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की गई थी। आरोपी पर पहले से आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज था। आज कोतरारोड़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। इन कार्रवाइयों में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ सहायक उप निरीक्षक देव प्रसाद चौहान और आरक्षक चंद्रेश पांडेय व घनश्याम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बाइक खरीदी पे पाएं आकर्षक उपहार

नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत!लैलूंगा।राडा ऑटो एक्सपो के सफल समापन के बादछत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के No.1 बजाज डीलर 🏆...
Latest
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बाइक खरीदी पे पाएं आकर्षक उपहार रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़!

एक्सपायरी डेट गुजरन...
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...
धमाका ऑफर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब नए ऑफर के साथ बजाज बाइक... प... ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़...