spot_img
Thursday, February 12, 2026
Thursday, February 12, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

रायगढ़ : मैनेजर से मारपीट करने वाले गैस डिलीवरी ब्वॉय पर कोतवाली पुलिस ने की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

मैनेजर से मारपीट करने वाले गैस डिलीवरी ब्वॉय पर कोतवाली पुलिस ने की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

हीरालाल राठिया लैलूंगा


26 नवंबर, रायगढ़ । इंडियन गैस मैनेजर से मारपीट और गाली-गलौच करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 25 नवंबर को सुबह और शाम के समय की है, जब आरोपी महेश साहू (32 वर्ष) ने मैनेजर विकास शर्मा (39 वर्ष) पर धारदार हथियार से हमला किया।
       कल शाम दरोगापारा बुढीमांई मंदिर के पास रहने वाले विकास शर्मा   उम्र 39 वर्ष द्वारा थाना कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराया गया, रिपोर्टकर्ता ने बताया कि  इंडियन गैस गौरी शंकर मंदिर चौक में मैनेजर का काम करता है। महेश साहू, जो इंदिरानगर पार्षद गली निवासी है, सुबह शराब के नशे में ड्यूटी पर आया था। मैनेजर विकास शर्मा ने उसे काम से मना कर दिया। इससे नाराज महेश शाम 4 बजे इतवारी बाजार में पहुंचा, जहां विकास शर्मा कुर्सी पर बैठे थे। वहां महेश ने गाली-गलौच करते हुए अचानक लोहे के धारदार हथियार (चाकुनुमा बांदा) से हमला कर दिया।
         घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल अप.क्र. 721/2024 का FIR दर्ज की। आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस के तहत मामला कायम किया गया। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 118 बीएनएस भी जोड़ी गई।
      थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी महेश साहू पिता रामदीन साहू 32 साल इंदिरानगर पार्षद गली वार्ड नंबर 07, थाना कोतवाली, रायगढ़ को गिरफ्तार कर उसके पास से अपराध में प्रयुक्त लोहे का बांदा बरामद किया। महेश साहू को रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक राजश्री वैष्णव और आरक्षक गणेश पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोतवाली पुलिस की क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बाइक खरीदी पे पाएं आकर्षक उपहार

नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत!लैलूंगा।राडा ऑटो एक्सपो के सफल समापन के बादछत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के No.1 बजाज डीलर 🏆...
Latest
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बाइक खरीदी पे पाएं आकर्षक उपहार रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़!

एक्सपायरी डेट गुजरन...
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...
धमाका ऑफर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब नए ऑफर के साथ बजाज बाइक... प... ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़...