रायगढ़ : जूटमिल पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जूटमिल पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

         07 दिसंबर, रायगढ़। जूटमिल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी साहिल भारद्वाज (22) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

      मामला 05 दिसंबर को उस समय सामने आया जब पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ दिनों से परेशान थी। पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि साहिल भारद्वाज करीब डेढ़ साल से उसे प्रेमजाल में फंसाकर बातचीत कर रहा था और 03 नवंबर को उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। साहिल उसे लगातार परेशान कर पीछा करता था।
आवेदन के आधार पर जूटमिल थाना प्रभारी, निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 495/2024 धारा 351(2), 65(1), बीएनएस 4 पॉक्सो एक्ट के तहत के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता का बयान और मेडिकल जांच कराई। तत्पश्चात, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दबिश दी गई और उसे हिरासत में लिया गया।
   आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन कल ठेले गुमटी व्यवसायियों को देंगे वेंडिंग जोन की सौगात, करेंगे निःशुल्क आवंटन

रायपुर:- कोरबा नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 12 अप्रैल रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर बुधवारी...