रायगढ़ : जूटमिल पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

spot_img

जूटमिल पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

         07 दिसंबर, रायगढ़। जूटमिल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी साहिल भारद्वाज (22) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

      मामला 05 दिसंबर को उस समय सामने आया जब पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ दिनों से परेशान थी। पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि साहिल भारद्वाज करीब डेढ़ साल से उसे प्रेमजाल में फंसाकर बातचीत कर रहा था और 03 नवंबर को उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। साहिल उसे लगातार परेशान कर पीछा करता था।
आवेदन के आधार पर जूटमिल थाना प्रभारी, निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 495/2024 धारा 351(2), 65(1), बीएनएस 4 पॉक्सो एक्ट के तहत के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता का बयान और मेडिकल जांच कराई। तत्पश्चात, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दबिश दी गई और उसे हिरासत में लिया गया।
   आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन आज, दिल्ली में 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

Delhi CJP Protest 10 October 2026: चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन प्रस्तावित...

CHHATTISGARH NEWS

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन आज, दिल्ली में 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

Delhi CJP Protest 10 October 2026: चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन प्रस्तावित...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...