लैलूँगा : सड़क हादसे में पैर गवाने वाले सुखदेव राठिया को कॉलेज जाने और गुरुजी के सपने पूरे करने में हो रही समस्या ,
दूरी तय करने ट्राई मोटर साइकिल की आवश्यकता साहब सुन लो गुहार

सड़क हादसे में पैर गवाने वाले सुखदेव राठिया को कॉलेज जाने और गुरुजी के सपने पूरे करने में हो रही समस्या ,
दूरी तय करने ट्राई मोटर साइकिल की आवश्यकता साहब सुन लो गुहार

हीरालाल राठिया लैलूंगा
  
रायगढ़ l सड़क हादसे में पैर गंवाने के बाद भी पढ़ लिख कर शिक्षक बनने के जज्बे ने सुखदेव राठिया को स्कूल से कॉलेज तक तो पंहुचा दिया लेकिन कॉलेज की दुरी तय करने में आ रही समस्या को देखते हुए उसने कलेक्टर से ट्राई मोटरसायकिल दिलवाने की गुहार लगाई है l
दरअसल रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुस्कटी के रहने वाला सुखदेव राठिया वर्ष 2014 के एक सड़क हादसे में दोनों पैर गंवा चुका है l पैर नहीं होने के बावजूद कभी परिजन तो कभी किसी दोस्त के सहारे उसने पढ़ाई जारी रखते हुए स्कूली शिक्षा पूरी कर ली है l वर्तमान में लैलूंगा के कॉलेज में सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है l चुंकि उसके गांव से लैलूंगा की दुरी 30 किलोमीटर है लिहाजा अब उसे आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l शिक्षक बनने का सपना देख रहे सुखदेव ने बताया कि ट्राई मोटरसाइकिल मिलने से उसकी आवाजाही आसान हो जाएगी। वह इस मांग को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियो से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर सुखदेव ने कलेक्टर को आवेदन देकर ट्राई मोटरसाईकिल दिलाने की मांग की है l इस पर रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आश्वासन दिया कि जब ट्राई मोटरसाइकिल योजना के तहत वाहन उपलब्ध होगा तो सुखदेव को प्राथमिकता से दी जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विद्यार्थी स्वयं बनाएंगे प्रश्न बैंक, सफलता खुद लिखेंगे” बीईओ बसंत चतुर्वेदी की प्रेरणादायक पहल ‘मेरी तैयारी–मेरी सफलता अभियान’ से बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम...

जिला जांजगीर चांपा बम्हनीडीह। शिक्षा केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सफलता की मजबूत नींव है। इसी...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कलेक्टोरेट परिसर में लगाया बादाम का पौधा कहा-प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित...

रायगढ़ - राज्यपाल रमेन डेका ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने अपनी माता स्वर्गीय चंपावती...