लर्निंग लायसेंस शिविर 27 दिसम्बर को धरमजयगढ़ में

कापू, छाल एवं लैलूँगा में अलग – अलग तिथियों में आयोजित होंगे लर्निंग लायसेंस शिविर

spot_img

लर्निंग लायसेंस शिविर 27 दिसम्बर को धरमजयगढ़ में

कापू, छाल एवं लैलूंगा में अलग – अलग तिथियों में आयोजित होंगे लर्निंग लायसेंस शिविर

हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 24 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिला परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 27 दिसम्बर को जनपद पंचायत धरमजयगढ़ में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 30 दिसम्बर को जनपद पंचायत कापू, 3 जनवरी 2025 को जनपद पंचायत छाल एवं 6 जनवरी 2025 को जनपद पंचायत लैलूंगा में लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन होगा।
            जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि उक्त शिविर में सभी आवेदकों को वाहन चालन हेतु लर्निंग लायसेंस दिया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए आवेदक को लोक सेवा केन्द्रों/च्वाईस सेंटर या स्वयं इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर आवश्यक दस्तावेजों जैसे निवास हेतु आधार कार्ड, वोटर कार्ड या पता प्रमाण-पत्र हेतु अन्य दस्तावेज एवं जन्म तिथि प्रमाण-पत्र हेतु अंकसूची, पेन कार्ड, पासपोर्ट सहित आवश्यक शुल्क जमा कर उपस्थित होना अनिवार्य है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है।...

CHHATTISGARH NEWS

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है।...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...