Raigarh News : सट्टा पट्टी पर कोतरारोड पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पट्टी और नकद रुपए के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सट्टा पट्टी पर कोतरारोड पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पट्टी और नकद रुपए के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


27 दिसंबर, रायगढ । कोतरारोड पुलिस ने सट्टा पट्टी पर कार्रवाई करते हुए आज भगवानपुर CMO तिराहा के पास एक युवक को सट्टा लिखते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टा पर्ची, पेन और नगदी जब्त की है। 

       आज दोपहर थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भगवानपुर तिराहा पर कार्रवाई की। मौके पर *दिलेश्वर भारती (25 वर्ष)*, निवासी रामभाठा, थाना कोतवाली, रायगढ़ को सट्टा पर्ची लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी से
1. सट्टा अंक और रकम लिखी हुई एक कागज पर्ची। 
2. एक डॉट पेन। 
3. नगदी ₹2,270 जप्त किया गया है । आरोपी दिलेश्वर भारती के खिलाफ धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022* के तहत मामला दर्ज किया गया। 
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक शंकर राम कालो और आरक्षक चंद्रेश पांडेय शामिल थे।कोतरारोड पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी देकर सहयोग करें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”, मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव पोस्टर का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

CHHATTISGARH NEWS

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”, मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव पोस्टर का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

RAIGARH NEWS

कलम का योद्धा मैदान में रोशन लाल यादव बने पत्रकार रक्षक एकता सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, पत्रकारों में खुशी की लहर

लैलूंगा/रायगढ़।पत्रकारों की आवाज़ को बुलंद करने और पत्रकार सुरक्षा के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले संगठन “पत्रकार रक्षक एकता सेवा संघ” में रोशन...