Raigarh News : सट्टा पट्टी पर कोतरारोड पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पट्टी और नकद रुपए के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

spot_img

सट्टा पट्टी पर कोतरारोड पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पट्टी और नकद रुपए के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


27 दिसंबर, रायगढ । कोतरारोड पुलिस ने सट्टा पट्टी पर कार्रवाई करते हुए आज भगवानपुर CMO तिराहा के पास एक युवक को सट्टा लिखते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टा पर्ची, पेन और नगदी जब्त की है। 

       आज दोपहर थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भगवानपुर तिराहा पर कार्रवाई की। मौके पर *दिलेश्वर भारती (25 वर्ष)*, निवासी रामभाठा, थाना कोतवाली, रायगढ़ को सट्टा पर्ची लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी से
1. सट्टा अंक और रकम लिखी हुई एक कागज पर्ची। 
2. एक डॉट पेन। 
3. नगदी ₹2,270 जप्त किया गया है । आरोपी दिलेश्वर भारती के खिलाफ धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022* के तहत मामला दर्ज किया गया। 
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक शंकर राम कालो और आरक्षक चंद्रेश पांडेय शामिल थे।कोतरारोड पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी देकर सहयोग करें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है।...

CHHATTISGARH NEWS

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है।...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...