spot_img
spot_img

Raigarh News : पूंजीपथरा पुलिस ने माजदा वाहन और डंप कबाड़ किया जब्त

spot_img
spot_img
spot_img

पूंजीपथरा पुलिस ने माजदा वाहन और डंप कबाड़ किया जब्त

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


   28 दिसंबर, रायगढ़। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के तहत रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 27 दिसंबर 2024 को पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में अवैध कबाड़ का परिवहन कर रहे एक माजदा वाहन और डंप किए गए लोहे के कबाड़ को जब्त किया। 

पहली कार्रवाई 
पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम तराईमाल में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद स्वराज माजदा (क्रमांक CG 13 UF 2306)अवैध कबाड़ लेकर रायगढ़ से गेरवानी की ओर जा रही है। सूचना पर गेरवानी चौक के पास पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की।  ड्राइवर राजेश सोनी (30 वर्ष), निवासी लुडेग, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर के वाहन में लोड का कबाड़ (1100 किलोग्राम) कीमती ₹33,000 की जप्ती की गई।

दूसरी कार्रवाई
पूंजीपथरा पुलिस मुखबिर सूचना पर  बिन्नी ढाबा, गेरवानी में छापा मारकर आरोपी भागीरथी सिदार (23 वर्ष) द्वारा ग्राम कोडामई, थाना लैलूंगा, हाल मुकाम बिन्नी ढाबा डंप किए गए लोहे के कबाड़ को  कबाड़ (250 किलोग्राम, कीमती ₹7,500) जप्त किया गया ।
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक इस्तगासा क्रमांक 27, 28 धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2)BNS के तहत कार्यवाही की गई है। 

     इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, विनीत तिर्की और आरक्षक अभिषेक द्विवेदी ने सक्रिय भूमिका निभाई।  जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गोविंद सिंह कंवर ने दी नवरात्रि के अष्टम दिवस की शुभकामनाएं, मां महागौरी से की सुख-समृद्धि की कामना

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को नवरात्रि के...

CHHATTISGARH NEWS

गोविंद सिंह कंवर ने दी नवरात्रि के अष्टम दिवस की शुभकामनाएं, मां महागौरी से की सुख-समृद्धि की कामना

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को नवरात्रि के...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ के 200 विद्यार्थियों ने किया हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

उच्च शिक्षा और विधि अध्ययन की संभावनाओं को करीब से जाना, करियर के नए विकल्पों को समझने का मिला अवसर रायगढ़, 17 अक्टूबर 2026। विद्यार्थियों...