WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

Raigarh News : पत्रकार की हत्या पर रायगढ़ में विरोध की आग, पैदल मार्च और श्रद्धांजलि के साथ न्याय की मांग

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

पत्रकार की हत्या पर रायगढ़ में विरोध की आग, पैदल मार्च और श्रद्धांजलि के साथ न्याय की मांग

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

रायगढ़। बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या के बाद रायगढ़ जिले के पत्रकारों ने इस अमानवीय घटना के विरोध में पैदल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर दिया है। रायगढ़ प्रेस क्लब के नेतृत्व में पत्रकारों ने गांधी चौक से शुरू होकर कारगिल चौक, गुरुद्वारा रोड, और सुभाष चौक होते हुए गांधी चौक तक पैदल मार्च किया।

इस विरोध प्रदर्शन में पत्रकारों ने हाथों में मोबाइल जलाकर दिवंगत साथी के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। गांधी चौक पर मार्च समाप्त होने के बाद, पत्रकारों ने दिवंगत साथी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके साथ ही, कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पत्रकारों ने मांग की कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए, ताकि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस घटना ने पत्रकारिता जगत में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है, और रायगढ़ सहित पूरे राज्य में न्याय की मांग जोर पकड़ रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS