Gharghoda News : अवैध मवेशी तस्करी के फरार आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार… पढ़िए खबर

अवैध मवेशी तस्करी के फरार आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


      05 जनवरी, रायगढ़। थाना घरघोड़ा पुलिस ने एक पुराने मामले में फरार चल रहे अवैध मवेशी तस्करी के आरोपी खिलेश्वर दास बैरागी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में 6 मवेशियों और एक महिंद्रा पिकअप वाहन को पहले ही जप्त किया जा चुका था। 

मामले का विवरण
        22 अक्टूबर 2024 को मुस्तकिम खान (पिता: शमीम खान, उम्र: 32 वर्ष, निवासी: वार्ड नंबर 02, घरघोड़ा) ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराया  कि 20 अक्टूबर 2024 की रात वह अपने साथियों भरत निराला और सोनू खान के साथ घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग के कंचनपुर तिराहे पर थे। उन्होंने देखा कि एक महिंद्रा पिकअप वाहन (क्रमांक CG-13-AD-6314) में मवेशियों को निर्दयतापूर्वक भरकर रायगढ़ से पत्थलगांव की ओर ले जाया जा रहा था।  पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास करने पर चालक वाहन को तेजी से भगाते हुए बरघाट एसईसीएल कॉलोनी के पास पुल के नीचे छोड़कर फरार हो गया। वाहन में 6 मवेशी रस्सियों से बंधे हुए थे और अत्यधिक भूखे-प्यासे हालत में थे। 
    मुस्तकिम खान की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 303/2024 के तहत धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।  पुलिस ने मौके से 6 मवेशी और महिंद्रा पिकअप वाहन को जप्त कर मवेशियों को सुपुर्दनामा में सुरक्षित रखा।

         पुलिस ने विवेचना दौरान आरोपी खिलेश्वर दास बैरागी पिता ध्रुवदास बैरागी उम्र 21 वर्ष साकिन कोडातराई गोहडीडीपा थाना जुटमिल रायगढ* की तलाश जारी थी, जो घटना के बाद से फरार था। गहन तलाश और मुखबिर की सूचना पर आज आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से वाहन की चाबी भी जप्त कर ली और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
       इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उपनिरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक आशिक पन्ना, दिलीप साहू, और धरेन्द्र गोंड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

डिजिटल शिक्षा की ओर बम्हनीडीह की मजबूत पहल, 20 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण से शिक्षक बन रहे और अधिक दक्ष

कक्षा 7वीं की नवीन पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रोज़ाना ऑनलाइन जुड़ रहे शिक्षक, नवाचार और गतिविधि-आधारित शिक्षण पर विशेष जोर बम्हनीडीह। शिक्षा की...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

सिर्फ दो दिन शेष, 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा धान सहित सात प्रमुख फसलों को प्राकृतिक आपदाओं और उत्पादन जोखिम से मिलेगा सुरक्षा...

रायगढ़ - खरीफ मौसम 2026 में फसलों को प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना...