Raigarh News : नाबालिग को बहलाकर भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

spot_img

नाबालिग को बहलाकर भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     08 जनवरी, रायगढ़ । रायगढ़ के जूटमिल क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहलाकर भगा ले जाने के आरोप में जूटमिल पुलिस ने 24 वर्षीय युवक अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर कल जेल भेज दिया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़की के पिता ने 03 जनवरी को जूटमिल थाने में अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
        लड़की के पिता ने बताया कि वह सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का निवासी है और परिवार सहित जूटमिल में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता है। 31 दिसंबर 2024 को जब वह और उसकी पत्नी काम पर गए हुए थे, तब उनकी नाबालिग बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। रात्रि में वापस लौटने पर जब बेटी के गायब होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से पता करने की कोशिश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो थाने में शिकायत दर्ज कराई। जूटमिल पुलिस द्वारा अप.क्र. 04/2025 धारा 137(2) भान्यासं के तहत अज्ञात आरोपी पर अपराध दर्ज किया गया ।
          जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि अभिषेक यादव नामक युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अभिषेक यादव को हिरासत में लिया और लड़की को उसके कब्जे से सुरक्षित बरामद किया।
      पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज करने के साथ-साथ मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी के खिलाफ शादी का प्रलोभन देकर  भगा ले जाने और दुष्कर्म करना  पाते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2), 65(1), 87 और पोक्सो एक्ट की धारा 6 प्रकरण में विस्तार किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है।...

CHHATTISGARH NEWS

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है।...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...