Raigarh News : चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई : मोटर सायकल पर महुआ शराब तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई: मोटर सायकल पर महुआ शराब तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


    रायगढ़, 22 जनवरी 2025 ।  कल 21 जनवरी 2025 को चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम पंडरीपानी के पास दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डिग्री कॉलेज के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की और पेशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर CG 13 AD 4045) सवार दोनों व्यक्तियों को रोककर जांच की।
        तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 1,400 रुपये है, बरामद की गई। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार यादव (40 वर्ष) निवासी सेठीनगर और रितेश सिंह (43 वर्ष) निवासी छोटे अतरमुडा के रूप में हुई है।
        दोनों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक समुंद निराला, आरक्षक मिनकेतन पटेल और महिला आरक्षक अनिता बेक ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर यह अभियान जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 11 मई 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान...

CHHATTISGARH NEWS

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 11 मई 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन_प्रहार” के तहत चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई— 29 संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवालों को थाने लाकर की गई तस्दीक

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और चोरी के स्रोत पर कार्रवाई के लिए चलाया गया विशेष अभियानसंदिग्ध गतिविधियों में...