spot_img
Wednesday, February 11, 2026
Wednesday, February 11, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

“सारथी सम्मान” : ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले  वाहन चालकों को रायगढ़ पुलिस ने किया सम्मानित

“सारथी सम्मान” : ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले  वाहन चालकों को रायगढ़ पुलिस ने किया सम्मानित

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


   रायगढ़, 24 जनवरी 2025 ।  रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत 1 से 31 जनवरी तक विभिन्न जागरूकता और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज रायगढ़ यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले 84 वाहन चालकों को “सारथी सम्मान” देकर प्रोत्साहित किया। इस सम्मान का उद्देश्य ट्रैफिक नियमों का पालन करने वालों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देना और अन्य लोगों को प्रेरित करना है।

      पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने आज शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों—छातामुड़ा चौक, जोरापाली चौक, जिंदल बैरियर, इंदिरा विहार और केवड़ाबाडी बस स्टैंड पर यह कार्यक्रम आयोजित किया। ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए पाए गए वाहन चालकों को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया और उन्हें “सारथी सम्मान” कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
            इस दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व, नियमों के पालन की आवश्यकता और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उन वाहन चालकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने न केवल नियमों का पालन किया, बल्कि सड़क पर दूसरों की सहायता भी की।
         रायगढ़ यातायात पुलिस आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता और पालन को प्रोत्साहित किया जा सके। रायगढ़ पुलिस का यह प्रयास सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   – वायुनन्दन पांडे

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   - वायुनन्दन पांडे रिपोर्ट ~...
Latest
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...
धमाका ऑफर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब नए ऑफर के साथ बजाज बाइक... प... ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न...