Raigarh News : ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, एनराइड मोबाइल और नकदी जब्त

ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, एनराइड मोबाइल और नकदी जब्त

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


       रायगढ़, 08 फरवरी । जूटमिल पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को धर-दबोचा और उसके पास से मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद की। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की, जिसमें एफसीआई गोदाम के सामने एक व्यक्ति के मोबाइल के जरिए सट्टा लिखने की जानकारी मिली थी।
        सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदेही निरंजन साहू (44), निवासी नावापारा, कबीर चौक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह सट्टा खाईवाल  पप्पू बरेठ और कंगालू बरेठ के कहने पर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का दांव लगवा रहा था। वह व्हाट्सएप के जरिए सट्टा पट्टी की एंट्री करता और नकदी के साथ-साथ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से भी रकम वसूलता था। बाद में वह मूल खाईवाल पप्पू और कंगालू बरेठ को हिसाब सौंपकर कमीशन लेता था।
           पुलिस ने आरोपी के पास से ओप्पो मोबाइल फोन, मनी ट्रांजेक्शन से जुड़े रिकॉर्ड और 200 रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06(ख) और 07 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिदार तथा आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और शशिभूषण साहू शामिल रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

IPL 2026 : रोमांचक मुकाबले में RCB ने मुंबई को दो विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली शानदार पारी

स्पोर्ट्स डेस्क : भुवनेश्वर कुमार (चार विकेट/ नाबाद सात रन) और क्रुणाल पांड्या (73) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को...

CHHATTISGARH NEWS

प्रधानमंत्री आवास योजना से मगनलाल के परिवार को मिला पक्का आशियाना….

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कोंडागांव जिले में सुशासन और जनकल्याण की योजनाओं का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन_प्रहार” के तहत चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई— 29 संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवालों को थाने लाकर की गई तस्दीक

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और चोरी के स्रोत पर कार्रवाई के लिए चलाया गया विशेष अभियानसंदिग्ध गतिविधियों में...