नगरीय निकाय चुनाव से पहले जिला मुख्यालय में निकाला गया फ्लैग मार्च

लैलूँगा पुलिस ने भी एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारियों की मौजूदगी में निकाला फ्लैग मार्च चप्पे चप्पे पर रहेगी नजर

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

नगरीय निकाय चुनाव से पहले रायगढ़ पुलिस ने जिला मुख्यालय और सभी नगर पंचायतों में निकला फ्लैग मार्च

        रायगढ़, 08 फरवरी । रायगढ़ जिले में 11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता में विश्वास जगाने के लिए आज पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने पूरे जिले में फ्लैग मार्च किया।
         जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम से फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला, प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम सिंह, नगर निरीक्षक और थाना बल शामिल रहा। पैदल पेट्रोलिंग के जरिए पुलिस बल ने पूरे शहर में भ्रमण कर आमजन को आश्वस्त किया कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और किसी भी तरह के डर या प्रभाव में न आएं।
           इसी प्रकार जिले के सभी नगर पंचायत क्षेत्र में पुलिस ने रहवासियों को फ्लैग मार्च के जरिए शांति और सुरक्षा का अहसास कराया। एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के नेतृत्व में नगर पंचायत घरघोड़ा में डीएसपी सुशांतो बनर्जी और घरघोड़ा पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। वहीं, नगर पालिका खरसिया में सहित नगर पंचायत किरोडीमल नगर धरमजयगढ़, लैलूंगा और पुसौर में एसडीओपी, एसडीएम और पुलिस बल की मौजूदगी में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस की इस सख्त उपस्थिति ने मतदाताओं को निडर होकर मतदान करने का संदेश दिया और अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।  पुलिस प्रशासन की इस व्यापक रणनीति से जिले में सुरक्षा का माहौल और मजबूत हुआ है, पुलिस हर गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है, कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जावेगी ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

IPL 2026 : रोमांचक मुकाबले में RCB ने मुंबई को दो विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली शानदार पारी

स्पोर्ट्स डेस्क : भुवनेश्वर कुमार (चार विकेट/ नाबाद सात रन) और क्रुणाल पांड्या (73) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को...

CHHATTISGARH NEWS

प्रधानमंत्री आवास योजना से मगनलाल के परिवार को मिला पक्का आशियाना….

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कोंडागांव जिले में सुशासन और जनकल्याण की योजनाओं का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन_प्रहार” के तहत चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई— 29 संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवालों को थाने लाकर की गई तस्दीक

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और चोरी के स्रोत पर कार्रवाई के लिए चलाया गया विशेष अभियानसंदिग्ध गतिविधियों में...