Raigarh News : किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी

spot_img

किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी

         17 फरवरी, रायगढ़ । रायगढ़ के कोतरारोड थाना क्षेत्र अंतर्गत किरोडीलम नगर रेलवे स्टेशन के सामने एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार दोपहर करीब 3:20 बजे परींदा पान ठेले के पास इस व्यक्ति के मृत मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।
            मामले की जानकारी  किरोडीलम नगर में रहने वाले तारेश यादव ने थाना कोतरारोड़ में दिया गया, जिसने बताया कि मृतक करीब 70 वर्षीय पुरुष है, जो इलाके में घूम-फिरकर भीख मांगता था। सूचना पर थाना कोतरारोड पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग क्रमांक 10/25 धारा 194 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पंचनामा कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी में रखवाया गया है।
              फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसका हुलिया इस प्रकार बताया गया है— उम्र लगभग 70 वर्ष, सांवला रंग, काले-सफेद दाढ़ी, काले रंग की टी-शर्ट, जिस पर लाल रंग से “Friend” लिखा हुआ है। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है और आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो कोतरारोड़ थाना या कंट्रोल रूम को सूचित करें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...