spot_img
Wednesday, February 11, 2026
Wednesday, February 11, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

Raigarh News : होली से पहले उपद्रवियों पर शिकंजा, जूटमिल पुलिस ने तलवार लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

होली से पहले उपद्रवियों पर शिकंजा, जूटमिल पुलिस ने तलवार लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

      रायगढ़, 11 मार्च, 2025। होली से पहले जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुटमिल पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी कड़ी में कोडातराई में शराब के नशे में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी अमित साहू (35) पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
           घटना की जानकारी कोडातराई निवासी श्रीमती गणेशी साहू ने थाना जुटमिल पहुंचकर दी। उसने बताया कि उसका पति शराब के नशे में घरेलू विवाद के चलते गाली-गलौज कर मारपीट कर रहा था और तलवार लेकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। किसी तरह जान बचाकर वह थाने पहुंची।
           शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने तत्काल पेट्रोलिंग टीम को रवाना किया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी तलवार लहराते हुए लोगों को डराने की कोशिश कर रहा था। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घेराबंदी कर उसे काबू में किया। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने हंगामा करने और लोगों को धमकाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा उपायों के तहत उसे हिरासत में ले लिया।
         आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी कर दिया गया।

होली के मद्देनजर पुलिस सख्त
             एसपी दिव्यांग पटेल ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि होली के दौरान असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर पैनी नजर रखी जाए। सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने, सड़क पर जाम लगाने और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   – वायुनन्दन पांडे

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   - वायुनन्दन पांडे रिपोर्ट ~...
Latest
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...
धमाका ऑफर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब नए ऑफर के साथ बजाज बाइक... प... ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न...