तराईमाल के “अपना ढाबा” और गेरवानी डीपापारा में पूंजीपथरा पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई

  अंग्रेजी और महुआ शराब के साथ दो आरोपी  गिरफ्तार

तराईमाल के “अपना ढाबा” और गेरवानी डीपापारा में पूंजीपथरा पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई

  अंग्रेजी और महुआ शराब के साथ दो आरोपी  गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


   20 अप्रैल, रायगढ़। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पूंजीपथरा पुलिस ने आज दो अलग-अलग गांवों में कार्यवाही की गई ।

तराईमाल “अपना ढाबा” में अंग्रेजी शराब की जप्ती
      पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम तराईमाल स्थित “अपना ढाबा” में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री हेतु रखी गई है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहाँ नारायण निषाद (उम्र 30 वर्ष), निवासी उज्जलपुर थाना पूंजीपथरा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नीले रंग के झोले में रखी 29 नग गोवा स्पेशल विस्की (180ml प्रति शीशी) बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 5220ml व अनुमानित कीमत ₹3,480 बताई गई है।

गेरवानी डीपापारा से देशी महुआ शराब जब्त
    ग्राम गेरवानी डीपापारा में भी पुलिस को अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिली। दबिश के दौरान *सत्येन्द्र राम (उम्र 32 वर्ष) के घर से लगभग 06 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पूंजीपथरा पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

      दोनों कार्रवाई में उप निरीक्षक विजय एक्का, सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक जगीत सिंह राठिया, आरक्षक विक्रम कुजूर, अदिकांत प्रधान, हेमसागर पटेल शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नगर पंचायत पलारी में 19 जून को होगा भाजपा नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह

गुरुर । भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कल 19 जून 2026 को नगर पंचायत पलारी में आयोजित किया जाएगा।...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूरमहिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचतस्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 18 जून 2026/ विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के...