WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

समाधान शिविर में हो रहा लोगों के समस्याओं का त्वरित निराकरण, मिल रहा विभागीय योजनाओं का लाभ

पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित

14 मई को जिले के 05 स्थानों में प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा समाधान शिविर

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

समाधान शिविर में हो रहा लोगों के समस्याओं का त्वरित निराकरण, मिल रहा विभागीय योजनाओं का लाभ

पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित

14 मई को जिले के 05 स्थानों में प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा समाधान शिविर

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

रायगढ़, 13 मई 2025/ सुशासन तिहार अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगरीय निकाय अंतर्गत घरघोड़ा के माता मंदिर सामुदायिक भवन, धरमजयगढ़ के गणेश मंच रायगढ़ रोड, किरोड़ीमल नगर के कार्यालय भवन, पुसौर के संवरा पारा सामुदायिक भवन एवं खरसिया के पंडित दीनदयाल सामुदायिक भवन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आवेदनों के निराकरण की जानकारी प्रदान करने के साथ पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
           खरसिया के दीनदयाल सभा भवन में वार्ड क्रमांक 6 से 14 तक के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका खरसिया से संबंधित 122 आवेदनों का निराकरण किया गया। जिसमें राजस्व, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, पशुपालन एवं शिक्षा जैसे विभिन्न विभागों के आवेदन थे। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने आवेदनों का निराकरण करते हुए संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान शिविर में पात्र हितग्राहियों को व्हील चेयर, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास पूर्णता प्रमाण-पत्र, जाति, निवास, जन्म प्रमाण-पत्र जैसे विभिन्न दस्तावेज सहित सामग्रियों का वितरण किया गया।
            इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग, उपाध्यक्ष श्री अवधनारायण सोनी, एसडीएम खरसिया डॉ.प्रियंका वर्मा, तहसीलदार खरसिया श्री लोमश मिरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी खरसिया, सभी पार्षद उपस्थित थे। इसी प्रकार घरघोड़ा के माता मंदिर सामुदायिक भवन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रथम चरण के कुल 120 प्राप्त आवेदनों में से 108 आवेदनों का निराकरण किया गया। मौके पर शिविर में 04 आवेदन भी प्राप्त किए गए। आयोजित शिविर में सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
समाधान शिविर में पात्र हितग्राही हुए लाभान्वित
जिले के किरोड़ीमल नगर कार्यालय भवन, पुसौर के संवरा पारा सामुदायिक भवन एवं धरमजयगढ़ के गणेश मंच रायगढ़ रोड में भी जनसामान्य की सुविधा के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने प्रथम चरण के प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति से आवेदकों को अवगत कराया साथ ही नए आवेदन भी प्राप्त किए। अधिकारियों ने विभागों में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, ताकि अधिक से अधिक लोग शासन की योजनाओं से लाभान्वित हो सके। मौके पर पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
14 मई को इन स्थानों पर लगेंगे समाधान शिविर
सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 14 मई को जिले के 05 स्थानों में प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रायगढ़ के जामगांव, खरसिया के बिलासपुर, लैलूंगा के बगुडेगा, धरमजयगढ़ के हाटी एवं रायगढ़ नगरीय निकाय अंतर्गत गौशाला पारा सामुदायिक भवन शामिल है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS