spot_img
spot_img

चौहान समाज लैलूंगा द्वारा कैरियर मार्गदर्शन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

spot_img
spot_img
spot_img

चौहान समाज लैलूंगा द्वारा कैरियर मार्गदर्शन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा।चौहान समाज लैलूंगा के तत्वावधान में एक भव्य कैरियर मार्गदर्शन सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के होनहार अधिकारियों एवं शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर समाज के युवाओं को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में के.एल. चौहान (आईएएस) उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर चौहान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आर.पी. चौहान (वरिष्ठ अध्यापक), के.आर. चौहान, डी.एस.पी अंकित चौहान, डिप्टी कलेक्टर विजय कांटे, सहायक प्राध्यापक डॉ. सुरेन्द्र चौहान, व्याख्याता राजेन्द्र चौहान, गजेन्द्र चौहान, कुलमणी चौहान एवं रोहित चौहान उपस्थित रहे।
साथ ही समाज के वरिष्ठजन महंगु चौहान और विगंबर चौहान की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और नव चयनित अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को कैरियर के विभिन्न क्षेत्रों में सफल होने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया और समाज में एकता, शिक्षा और प्रगति की दिशा में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया गया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

भाजपा मंडल जवाली के विभिन्न गांवों में पहुंचे चुलेश्वर राठौर, मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

कटघोरा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली के विभिन्न गांवों में आदिशक्ति, जगत जननी...

CHHATTISGARH NEWS

भाजपा मंडल जवाली के विभिन्न गांवों में पहुंचे चुलेश्वर राठौर, मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

कटघोरा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली के विभिन्न गांवों में आदिशक्ति, जगत जननी...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ऑपरेशन क्लीन हंट में गांजा तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा से गांजा लाकर बेचने का आरोप

चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना में दी दबिश; आरोपी जफर खान से तस्करी में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त, NDPS एक्ट के...