spot_img
Sunday, March 29, 2026
Sunday, March 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

एसडीओपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही…..

एसडीओपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

चंद्रशेखर जायसवाल

केबल तार चोरी के व अवैध शराब बेचने वाले सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़/अमर स्तंभ एसपी अभिषेक मीणा के दिशानिर्देश अनुसार एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस के द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है आज थाना द्वारा केबल तार चोरी और अवैध शराब की बिक्री करने वाले को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है मामला प्रार्थी डमरूधर पटेल बैहामुड़ा निवासी ने थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) का थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम बैहामुडा में स्थित अपने नीजि जमीन स्कूलपारा में करीब 03 एकड में धान का फसल लगाया हूं जिसमें पानी आपूर्ति हेतु 05 एच.पी. का सबमर्सिबल पंप स्थापित कर मेरे द्वारा सिंचित किया जा रहा था जो दिनांक 28 नवंबर 22 के शाम करीब 06.00 बजे उक्त जमीन पर मेरे द्वारा देखा गया जो पंप और तार था। दिनांक 29 नवंबर 22 को सुबह 10.00 बजे बोर लगे स्कूलपारा पर जाकर देखा तो मोटर पंप में लगे केबल तार करीबन 150 मीटर लंबा कीमति 8000रू. नहीं था रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर घरघोडा थाना में धारा 379 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना माल मुल्जीम पतासाजी दौरान लगाये गये मुखबीरों से सूचना मिला कि एक व्यक्ति धरमजयगढ़ रोड कंचनपुर तिराहा पास संदिग्ध अवस्था में घुम रहा है की सूचना पर तत्काल हमराह स्टाफ के रवाना होकर संदिग्ध हालत में घुमते हुए एक व्यक्ति को पकड कर नाम पता पूछने पर टाल-मटोल कर जवाब देने से संदेही को हिरासत में लेकर थाना आया। संदेही को बारिकी से पूछताछ करने पर अपना नाम राम सिदार पिता हीरालाल सिदार उम्र 22 वर्ष सा. बासनपाली थाना तमनार का रहने वाला बताया तथा पूर्व में बैहामुड़ा से चोरी किया हुआ केबल तार को खपाने के लिए घुमना बताया। जो दिनांक घटना समय को प्रकरण की अपहृत संपत्ति को चोरी कर बाईपास रोड बंगाली ढाबा के कुछ दूर पुलिया के पास झाडियों में छिपाकर रखना बताया। आरोपी के निशानदेही पर अपहृत संपत्ति काला रंग का बोर पंप का 50 मीटर केबल तार तथा लगभग 100 मीटर जला हुआ केबल तार एवं घटना करने में प्रयुक्त एक प्लास को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। वही दूसरे मामले में मुखबीर सूचना पर लैलूंगा रोड औराईमुडा मोड पास बंशी श्रीवास अपने कब्जा में एक सफेद रंग के प्लास्टिक जरेकिन में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर तत्काल हमराह स्टाफ एवं गवाहान के साथ लैलूंगा रोड औराईमुडा मोड पास जाकर रेड कार्यवाही किया जो एक व्यक्ति अपने पास एक सफेद रंग का प्लास्टिक जरेकिन पकडे खडे मिला जिसने अपना नाम बंशी श्रीवास नेगीपारा थाना छाल का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे में रखे एक सफेद रंग के 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरेकिन को खोलकर चेक करने पर 20 लीटर कच्ची महुआ शराब मिला। बंशी श्रीवास को धारा 91 जा.फौ. का नोटिस देकर उक्त शराब को परिवहन/बिक्री करने के संबंध में वैद्य कागजात पेश करने हिदायत दिया जो उक्त कच्ची महुआ शराब को अवैध रूप से थोक में बिक्री करने हेतु रखना बताया व कोई कागजात पेश नहीं किया। आरोपी बंशी श्रीवास द्वारा धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्र. 446/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी हर्षवर्धन सिंह बैस सहा.उपनिरी. विल्फ्रेड मसीह प्र.आर. डोलनारायण साव, आरक्षक उधो पटेल नंदु पैंकरा पुरूषोत्तम सिदार भानु चंद्रा की विशेष भूमिका रही।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 प्रतियोगिता में भाग लेने आए असम राज्य के तैराक...
Latest
असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई छत्तीसगढ़ के कोरिया मॉडल की देशभर में गूंज खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित... मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री वि... बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दा... 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव स... Aaj Ka Panchang 29 March 2026: शुभ योग में कामदा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, र... Aaj Ka Rashifal 29 मार्च : आज इन 6 राशियों का दिन बीतेगा शानदार, किस्मत देगी साथ