सड़क दुर्घटना के बाद मारपीट मामले में फरार आरोपी वरुण सिदार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है रिमांड पर

सड़क दुर्घटना के बाद मारपीट मामले में फरार आरोपी वरुण सिदार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है रिमांड पर

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


       रायगढ़, 22 जुलाई 2025  तमनार थाना क्षेत्र में 13 जुलाई को अस्थि विसर्जन से लौट रहे परिवार पर की गई मारपीट की घटना में फरार चल रहे आरोपी वरुण सिदार (31 वर्ष), निवासी ग्राम चितवाही को तमनार पुलिस ने उसके घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में तथा डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में की गई, जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
         घटना 13 जुलाई की सुबह लगभग 6 बजे की है जब लिबरा निवासी कुमारी सिदार (56 वर्ष) अपने ससुर के अस्थि विसर्जन हेतु परिवारजनों के साथ आर्टिगा कार (क्रमांक CG 13 AU 9788) से इलाहाबाद से लौट रही थीं। कार को मिनकेतन सिदार चला रहा था। लौटते समय डोलेसरा के पास विपरीत दिशा से आ रही स्वीफ्ट कार (क्रमांक CG 13 AQ 7543) ने तेज रफ्तार और लापरवाही से सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्वीफ्ट चालक प्रकाश पटनायक ने मौके पर गाली-गलौज करते हुए ड्राइवर मिनकेतन सिदार से मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी।
           प्रार्थिया की शिकायत के अनुसार विवाद के दौरान प्रकाश पटनायक ने अपने साथी वरुण सिदार और अन्य लोगों को फोन कर बुला लिया, जिनके पहुंचने के बाद सभी ने मिलकर लात-घूंसे, डंडे, ईंट और चप्पलों से हमला कर गंभीर मारपीट की। इस मामले में तमनार थाना में अपराध क्रमांक 141/2025, धारा 281, 125(a), 296, 115(2), 351(2), 3(5) + 119(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
               डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी कड़ी में 15 जुलाई को मुख्य आरोपी प्रकाश पटनायक को पुलिस ने घरघोड़ा क्षेत्र से दबिश देकर गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी। अब उसी कड़ी में पुलिस ने आज फरार आरोपी वरुण सिदार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उससे घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा बरामद किया गया है। आरोपी वरूण सिदार पर थाना तमनार में मारपीट, आबकारी के मामले दर्ज है, तमनार पुलिस वरूण सिदार पर समय-समय पर प्रतिंधातमक कार्यवाही की गई है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...