spot_img
spot_img

लैलूंगा में शिक्षा व पोषण का अनोखा संगम! नवामुड़ा शाला में बच्चों के लिए ‘न्यौता भोज’ और SMC संग किचन गार्डन का शुभारंभ

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा में शिक्षा व पोषण का अनोखा संगम! नवामुड़ा शाला में बच्चों के लिए ‘न्यौता भोज’ और SMC संग किचन गार्डन का शुभारंभ

लैलूंगा। शिक्षा और स्वास्थ्य को एक साथ बढ़ावा देने वाली अनोखी पहल रविवार 10 अगस्त 2025 को शासकीय प्राथमिक शाला नवामुड़ा में देखने को मिली। सुबह प्रधान पाठक के घर पर बच्चों के लिए विशेष ‘न्यौता भोज’ का आयोजन हुआ, जिसमें नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मिलजुलकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

दिन की दूसरी पारी में, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) के सदस्यों, शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर स्कूल परिसर में किचन गार्डन का निर्माण किया। इस गार्डन में भिंडी, बरबट्टी, मूली, लौकी, तरोई, खीरा, टमाटर, मिर्ची, लालभाजी, सेमी, करेला और धनियापत्ती जैसी पोषक सब्जियों की पौध लगाई गई।

प्रधान पाठक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पोषण, पर्यावरण संरक्षण और स्वावलंबन की भावना विकसित करना है। किचन गार्डन से उगाई गई ताज़ी सब्जियां बच्चों के मिड-डे मील में इस्तेमाल की जाएंगी, जिससे भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता में बढ़ोतरी होगी।

गांव के वरिष्ठजन और अभिभावक भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाते रहे। ग्रामीणों ने इसे “शिक्षा और सेहत का संगम” बताते हुए अन्य स्कूलों में भी इस तरह की पहल करने की अपील की।

यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए यादगार दिन साबित हुआ, बल्कि पूरे गांव के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल भी बन गया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पीएम जनमन योजना से मिला पक्का मकान, दुजराम के जीवन में आई सुरक्षा और नई उम्मीदपहाड़ी कोरवा जनजाति के दिव्यांग हितग्राही को मिला सुरक्षित...

कोरबा - जिले के विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत अमलडीहा निवासी दुजराम, पिता समारू, पहाड़ी कोरवा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह से आते...

CHHATTISGARH NEWS

पीएम जनमन योजना से मिला पक्का मकान, दुजराम के जीवन में आई सुरक्षा और नई उम्मीदपहाड़ी कोरवा जनजाति के दिव्यांग हितग्राही को मिला सुरक्षित...

कोरबा - जिले के विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत अमलडीहा निवासी दुजराम, पिता समारू, पहाड़ी कोरवा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह से आते...

RAIGARH NEWS

CG News: जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

Raigarh News: रायगढ़ कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में स्कूल भवन, सड़क निर्माण, वन अधिकार पट्टा और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार समेत विभिन्न मांगों को...