spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

बड़ी खबर ~ लैलूँगा  की जनता की चेतावनी : 10 दिन में माँगे पूरी करो, वरना होगा उग्र आंदोलन और आर्थिक नाकेबंदी

लैलूंगा की जनता की चेतावनी: 10 दिन में माँगे पूरी करो, वरना होगा उग्र आंदोलन और आर्थिक नाकेबंदी

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा,/लैलूंगा क्षेत्र की जनता अब प्रशासनिक ढिलाई और अनदेखी से तंग आ चुकी है। लंबे समय से लंबित पड़ी समस्याओं को लेकर नागरिकों ने एक स्वर में चेतावनी दी है कि यदि तत्काल समाधान की दिशा में कदम नहीं उठाए गए तो आगामी 10 दिनों के भीतर आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी। इसके साथ ही आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और विशेषकर राजस्व विभाग पर होगी।

अटल चौक का गड्ढा बना मौत का जाल

क्षेत्रवासियों का कहना है कि लैलूंगा मुख्य मार्ग पर अटल चौक के पास महीनों से गड्ढा खोदा गया है, लेकिन आज तक उसे भरा नहीं गया। यह गड्ढा अब मौत का जाल बन चुका है। आए दिन मोटरसाइकिल, साइकिल और छोटे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग और स्थानीय प्रशासन ने इस गंभीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। गड्ढा भरने के लिए कई बार शिकायतें और ज्ञापन दिए गए, लेकिन “कागजी कार्यवाही तक ही सीमित रह गया मामला।

चौबीस घंटे भारी वाहनों का आतंक

लैलूंगा नगर की सबसे बड़ी समस्या में से एक है मुख्य सड़क से चौबीसों घंटे गुजरने वाले बड़े-बड़े ट्रक और हाइवा। इन भारी वाहनों से न केवल दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं बल्कि धूल, धुआं और प्रदूषण ने आमजन का जीना दूभर कर दिया है। नागरिकों की मांग है कि इन वाहनों के संचालन के लिए निश्चित समय तय किया जाए ताकि दिन में आम लोगों को राहत मिल सके। साथ ही पत्थलगांव की ओर जाने वाले वाहनों के लिए एक और बाईपास सड़क का निर्माण तत्काल शुरू किया जाए। यह लंबे समय से उठाई जा रही मांग है, जिस पर अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई।

रोजगार के लिए युवाओं का आक्रोश

लैलूंगा क्षेत्र के हजारों बेरोजगार युवा रोज़गार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। यहां के लोगों का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र के अंदर उद्योग और खदान मौजूद होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी जा रही। जनता ने मांग रखी है कि स्थानीय प्रशासन पहल कर लैलूंगा में रोजगार मेला आयोजित करे ताकि युवाओं को मौके पर ही अवसर मिल सकें। अगर उद्योग-खदान क्षेत्र की कंपनियां बाहरी लोगों को नौकरी देंगी और यहां के युवाओं को दरकिनार करेंगी, तो आक्रोशित नौजवान आंदोलन की राह पकड़ने पर मजबूर होंगे।

10 दिनों का अल्टीमेटम

नागरिकों और संगठनों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि इन तीनों प्रमुख मांगों पर यदि 10 दिनों के भीतर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जनता को मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। आंदोलन की पहली कड़ी आर्थिक नाकेबंदी होगी। लोगों का कहना है कि अब चुप बैठना संभव नहीं है और यदि प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया तो लैलूंगा क्षेत्र से उभरने वाली ये लहर जिले और प्रदेश तक गूंजेगी।

जिम्मेदारी होगी प्रशासन की

ज्ञापन सौंपते हुए नागरिकों ने स्पष्ट किया है कि अगर आंदोलन होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लैलूंगा और संबंधित विभागों की होगी। जनता ने कहा है कि अब समस्या पर “मीटिंग और वादे” नहीं, बल्कि सीधी कार्यवाही चाहिए।

साफ है कि लैलूंगा की जनता अब आर-पार के मूड में है।
गड्ढों से राहत, भारी वाहनों पर नियंत्रण और रोजगार की गारंटी—इन तीनों मुद्दों पर यदि प्रशासन ने तुरंत पहल नहीं की, तो आने वाले दिनों में लैलूंगा क्षेत्र बड़ा आंदोलन देखने के लिए तैयार रहेगा।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धर्मशाला तोड़कर कब्जे की साजिश मुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की आहट—प्रशासन से FIR की मांग

लैलूंगा-लैलूंगा बस स्टैंड के पास स्थित मुख्य चौक एवं अत्यंत भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और गंभीर लापरवाही का चौंकाने...
Latest
धर्मशाला तोड़कर कब्जे की साजिश
मुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की ...
बिलाईगढ़ में सत्ता का स्याह चेहरा: सीएमओ पर मनमानी, 16 लाख राशि के बंदरबांट और ज... कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत : विजय शर्मा Accident : तेज रफ्तार ने ली जान; खड़ी पानी टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत BREAKING : तालाब में तैरती मिली दो बच्चों की लाश, कल से थे लापता, गांव में पसरा ... राज्यपाल डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन राज्यपाल डेका ने जशपुर के मातृत्व वन में किया सीता अशोक के पौधे का रोपण चांपा रेलवे स्टेशन पर बंद एटीएम से यात्रियों की बढ़ी परेशानी 🚔 महानदी घाट करही में अवैध रेत कारोबार पर छापा संयुक्त टीम की कार्रवाई में 5 वाह... 35 पाव अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई