चक्रधरनगर पुलिस की गोवर्धनपुर में शराब रेड कार्यवाही, अवैध शराब के साथ  एक आरोपी गिरफ्तार

spot_img

चक्रधरनगर पुलिस की गोवर्धनपुर में शराब रेड कार्यवाही, अवैध शराब के साथ  एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

    रायगढ़ । चक्रधरनगर पुलिस ने गोवर्धनपुर क्षेत्र में शराब रेड की कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

    थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अमित शुक्ला को सूचना मिली थी कि ग्राम रेगड़ा की ओर से एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में शराब लेकर गोवर्धनपुर की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य सड़क पर आरोपी को पकड़ा।

     पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम बुदराम बौहान (55 वर्ष), निवासी ग्राम चिराईपानी थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़ बताया। तलाशी लेने पर उसके थैले से 1 प्लास्टिक जरीकैन और 1 कोल्डड्रिंक की बोतल में भरा करीब 07 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ।

     आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे रिमांड पर जेल भेजा गया है। शराब रेड कार्यवाही में महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, सुशील मिंज, राजेश सिदार और मिनकेतन पटेल शामिल थे। ‌

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद

फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में सुनाई गई सजा; दो साल...

CHHATTISGARH NEWS

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद

फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में सुनाई गई सजा; दो साल...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...