spot_img
spot_img

● लैलूँगा में दो लूटपाट कांड का पर्दाफाश, पुलिस ने दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर  की दो मोटरसाइकिल बरामद

spot_img
spot_img
spot_img

● लैलूंगा में दो लूटपाट कांड का पर्दाफाश, पुलिस ने दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर  की दो मोटरसाइकिल बरामद

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


  30 अगस्त, 2025 रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर लैलूंगा थाना पुलिस ने लूटपाट के दो मामलों का खुलासा करते हुए इलाके के दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं, जिनकी कुल कीमत एक लाख रुपये है।
       मामला 27 अगस्त की रात का है जब बसंत भोय अपने साथी नेहरू भोय के साथ बाइक पर ग्राम राजपुर जा रहा था। डगला पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही वह निकला, दो बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए चाबी छीनी और बाइक प्लेटिना (क्रमांक CG-13 BD 7696) लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 224/2025 धारा 309(3) BNS दर्ज कर जांच शुरू की गई।
       वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे ने पीड़ित से हुलिया पूछताछ की, जिसमें इंदिरानगर निवासी विक्की सारथी पर शक गहराया। पुलिस ने संदेही को पकड़कर पूछताछ की तो उसने साथी हनीस राठौर के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। दोनों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक बरामद की गई।
         पूछताछ में विक्की सारथी ने एक और लूट का खुलासा किया। उसने बताया कि 26 जून को अपने तीन साथियों के साथ इंदिरानगर में सावन पैंकरा से मोटरसाइकिल HF-Delux (क्रमांक CG-13 Z-2614) और तीन मोबाइल फोन लूटे थे। बाइक उसने खुद रखी जबकि मोबाइल उसके साथियों में बांटे गए। इस मामले में अपराध क्रमांक 184/2025 धारा 309(6), 127(2) BNS दर्ज है और तीन अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है साथ ही लूट की घटनाओं पर अंकुश लगेगा ।

गिरफ्तार आरोपी

1. विवेकी उर्फ विक्की सारथी पिता राजेन्द्र सारथी, उम्र 29 वर्ष, निवासी फोकटपास इंदिरानगर वार्ड लैलूंगा।

2. हनीस राठौर पिता विजय राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी इंदिरानगर वार्ड लैलूंगा, मूल निवासी शिवपुरी (म.प्र.)।

बरामदगी
• मोटरसाइकिल HF-Delux क्रमांक CG-13 Z-2614, कीमत ₹40,000

• मोटरसाइकिल प्लेटिना क्रमांक CG-13 BD 7696, कीमत ₹60,000

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन बिलासपुर का किया घेराव, निष्पक्ष जाँच एवं उचित कार्रवाई की माँग

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 12 अक्टूबर को कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल...

CHHATTISGARH NEWS

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन बिलासपुर का किया घेराव, निष्पक्ष जाँच एवं उचित कार्रवाई की माँग

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 12 अक्टूबर को कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...